The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bengaluru: Woman ordered mobile phone from Flipkart, continued to pay EMI but didn't get phone delivered

फोन ऑर्डर किया, Flipkart ने नहीं की डिलीवरी, मगर EMI जाती रही, फिर...

फ्लिपकार्ट वालों ने नहीं सुनी! फिर कोर्ट ने महिला के हक में बड़ा फैसला सुना दिया

Advertisement
pic
5 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2023, 03:04 PM IST)
Woman ordered mobile phone from Flipkart, didn't get phone delivered
EMI पर ऑर्डर किया था फोन (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड की खबर तो सुनने में आती रहती है. लेकिन, एक नए मामले में गजब का खेल सामने आया है. एक महिला ने फोन ऑर्डर किया, वो फोन उसे मिला ही नहीं. फिर भी महिला फोन की किस्त भरती रही. जिसके बाद महिला कोर्ट पहुंची. अब फ्लिपकार्ट महिला को जुर्माना तो देगा ही, साथ में फोन की कीमत के बराबर रुपये भी देगा.

आजतक की खबर के मुताबिक बेंगलुरु की एक महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग ऐप फ्लिपकार्ट से एक फोन ऑर्डर किया था. फोन की कीमत थी 12 हजार 499 रुपये. महिला ने फोन EMI, यानी किस्तों में लिया था. वो फोन की किस्त देती रहीं, लेकिन फोन उन्हें डिलीवर नहीं हुआ.

आज तक की खबर के मुताबिक जब महिला को फोन नहीं मिला, तो उसने कस्टमर केयर पर कॉल किया. लेकिन, कई बार कॉल करने पर भी उसको कोई भी उत्तर नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई.

कोर्ट ने फ्लिपकार्ट वालों की क्लास लगा दी! 

महिला इस मामले को लेकर कंज्यूमर कोर्ट गई. उसने फ्लिपकार्ट के टर्म्स ऑफ सर्विस के आधार पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उसने बताया कि फोन समय से डिलीवर न होने की वजह से उसे फाइनेंशियल लॉस भी हुआ और मेंटल ट्रॉमा से गुजरना पड़ा.

इस मामले की सुनवाई करते हुए कंज्यूमर कोर्ट की ओर से फैसला आया. फैसला महिला के हक में आया. कोर्ट ने कहा कि महिला को फ्लिपकार्ट मोबाइल की कीमत के बराबर 12 हजार 499 रुपये वापस किए जाएं. साथ ही इस कीमत पर सालाना 12 प्रतिशत का ब्याज भी पीड़ित महिला को दिया जाए. कोर्ट ने आगे कहा कि कंपनी 20 हजार रुपये का फाइन और लीगल खर्च में लगे 10 हजार रुपये भी महिला को दे.

ऑनलाइन ऑर्डर किया मिक्सर फट गया

कुछ दिन पहले बेंगलुरु में एक शख्स ने ऑनलाइन मिक्सर ऑर्डर किया था. जैसे ही उसे चेक करने के लिए स्विच लगाया तो मिक्सर फट गया. आज तक की खबर के मुताबिक इस घटना में ब्लास्ट होने के कारण तीन लोग घायल हो गए थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु एसपी हरिराम शंकर ने बताया कि मिक्सर ग्राइंडर में ब्लास्ट की घटना 26 दिसंबर शाम साढ़े 7 बजे हुई. कूरियर को डिलीवर करने शशि नाम का युवक पहुंचा था. जिसके बाद ये घटना घटी.

वीडियो: सोशल लिस्ट: 30 सेकंड में बेशरम रंग केला, बैंगन और फ्रूट जूस के साथ पुराने गाने से तैयार

Advertisement

Advertisement

()