The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Before stealing from the temple, thieves bowed down to god figures in Hathras of UP

हाथरस के मंदिर में रात को 3 लोग आए, 5 बार हाथ जोड़े और वॉशिंग मशीन, दानपेटी उठा ले गए

पुलिस का दावा है कि मामला चोरी का नहीं है

Advertisement
Img The Lallantop
मंदिर के अंदर के वॉशिंग मशीन और सामान ले जाते हुए लोग सीसीटीवी में कैद हो गए.
pic
सिद्धांत मोहन
23 दिसंबर 2020 (Updated: 23 दिसंबर 2020, 05:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
यूपी का हाथरस. यहां पर एक मंदिर है. पहले खबर आई कि मंदिर में चोर आए. चोरी की. चोरी करके चले गए. लेकिन चोरी करने से पहले बारी-बारी से भगवान को बार-बार प्रणाम किया. इसका वीडियो भी सामने आया है. लेकिन हाथरस पुलिस कुछ और ही दावा कर रही है. पहले वीडियो देखिए: मामला कहां का है? ये मामला है हाथरस जिले के थाना सहपऊ के गांव खोंड़ा के एक मंदिर का. इंडिया टुडे के राजेश सिंघल की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर में रात के अंधेरे में तीन लोग आए. बाहर साइकिल खड़ी की. दरवाजा खोलकर अंदर घुसे. मंदिर प्रांगण में घूम-घूमकर प्रतिमाओं को प्रणाम किया. फिर वॉशिंग मशीन और दानपेटी उठाकर ले गए. जाते-जाते सहृदयता से मंदिर का दरवाज़ा बंद भी करते गए. मंदिर में CCTV लगा था, जिसका उन्हें पता नहीं था. पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. पुलिस का क्या कहना है? हाथरस पुलिस ने 'द लल्लनटॉप' को ट्वीट करके इस घटना के बारे में बताया. दावा किया कि मंदिर में चोरी नहीं हुई थी. मंदिर के पुजारी ने अपनी वाशिंग मशीन को कुछ लोगों की मदद से दूसरी जगह भिजवाया था. ये ट्वीट देखिए- बहरहाल, पता चला कि मंदिर में पहले भी बम्पर चोरी हो चुकी है. ऐसा घटना फिर न हो, इससे बचने के लिए ही CCTV कैमरा लगाया गया था. अब शब्दों और विचारों की धार है कि हमारे सोशल मीडिया सम्पादक आशीष ने काव्य रचना की :
साइकल से आए थे, पर्यावरण की चिंता करते हैं भगवान को प्रणाम किया. धार्मिक हैं तीन लोग आए थे, टीमवर्क में भरोसा करते हैं सीसीटीवी में आ गए, भोले भी हैं पहले भी घंटे चोरी हुए थे, फिर भी आए, कंसिस्टेंसी है मास्क नहीं लगाया था, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते जाते हुए गेट बंद करके गए, मम्मी की बातें मानने वाले लोग हैं
इति.

Advertisement

Advertisement

()