बीयर कंपनी ने गड़बड़ी कर दी, फिर गड़बड़ी वाली बीयर लाखों लोगों को पिलाकर इनाम दे दिया!
बीयर के स्लोगन में एक अक्षर छूट गया था, खेल हुआ और करोड़ों कमा लिए

एक बीयर कंपनी के लोगो में गलती से अंग्रेजी का एक लेटर 'S' छूट गया. इस गलती को कंपनी ने मैनेज किया और ऐसे मैनेज किया कि करोड़ों का फायदा कमा लिया. कंपनी ने महीने भर में एक करोड़ लीटर से ज्यादा बीयर (1 Crore Liters Beers) बेच डाली.
बीयर में क्या गलती हुई थी?दरअसल पेरू में हेनेकेन (Heineken) नाम की एक बियर कंपनी है. इंडिया में भी बिकती है. इस कंपनी ने बीते साल अपना बीयर ब्रांड 'ट्रेस क्रूसेस' (Tres Cruces) लॉन्च किया. लॉन्च से पहले कंपनी ने पेरू में अपने रिटेलर्स को तीन लाख से ज्यादा बीयर कैन भी भेजे. मगर एक गलती हो गई. बीयर की पैकेजिंग पर कंपनी का स्लोगन ‘Disfrute’ लिखा होना था. ‘Disfrute’ दरअसल एक स्पैनिश शब्द है, जिसका अंग्रेजी में अर्थ है- एन्जॉयमेंट यानी हिन्दी में आनंद.'
मगर जब रिटेलर्स को कैन भेज दी गईं तब कंपनी को पता चला कि ‘Disfrute’में से 'S'गायब है.
फिर छापेखाने की गलती को सुधारने के लिए आगे आए मार्केटिंग और सेल्स वाले.
बीयर में गड़बड़ी कैसे मैनेज हुई?अब कंपनी के पास दो तरीके थे. एक कि वो सभी तीन लाख केन वापस मंगाए. उनकी रिपैकेजिंग करे और फिर से वापस रिटेलर्स को भेजे. लेकिन कंपनी ने इस गलती को बना दिया लकी ड्रॉ (Lucky Draw). जनता को खेल खिलाया और इस खेल के चलते कंपनी ने एक महीने के अंदर एक करोड़ लीटर से ज्यादा के बीयर के कैन बेच लिए.
दरअसल, कंपनी ने अपनी गलती छिपाने के लिए कस्टमर्स से कहा कि उनके बीयर के कुछ कैन में जानबूझकर एक स्पेलिंग मिस्टेक की गई है. जबकि ये थी छापेखाने की गलती. सेल्स और मार्केटिंग वाले इस बात को छुपा ले गए.
कंपनी ने कहा कि अगर कोई कस्टमर बीयर के कैन पर स्पेलिंग मिस्टेक खोज लेता है, तो कंपनी की तरफ़ से उसे ईनाम जीतने का मौका दिया जाएगा. इस ऑफर के लिए 1 अप्रैल से 20 अप्रैल तक की तारीख भी तय कर दी. और इसके बाद 'Tres Cruces' बीयर कैन धड़ाधड़ बिकने लगीं.
जीतने वाले को इनाम क्या मिला?कंपनी ने कस्टमर्स से कहा कि अगर आपको स्पेलिंग मिस्टेक वाली बीयर कैन मिले तो स्पेलिंग मिस्टेक की फोटो खींचकर बीयर कैन पर छपे कोड के साथ कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर दें. ग्राहकों ने ऐसा ही किया. मई के महीने में कंपनी ने लकी ड्रॉ से विजेताओं का ऐलान किया और उन्हें 'S'से शुरू होने वाले गिफ्ट्स दिए. इन गिफ्ट्स में स्पीकर, स्मार्टवॉच, स्कूटर और ट्रेस क्रूसेज का सिक्स पैक वगैरह शामिल थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 'Tres Cruces' का ये कैंपेन सफल रहा. ईनाम जीतने की कोशिश में लोगों ने अप्रैल महीने में जमकर Tres Cruces की खरीदारी की, संभव है कि दबाकर पियाई की गई हो और कंपनी की रिकॉर्ड बिक्री हुई. Tres Cruces ने अप्रैल महीने में ही एक करोड़ लीटर से ज्यादा बीयर बेची, जबकि सामान्य तौर पर कंपनी एक साल में इतनी बीयर बेचती है.
वीडियो देखें: बीयर के शौकीनों के लिए बुरी खबर

