The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bathinda Military Station One More Jawan Died After Four Jawans Killed

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में एक और जवान की मौत, कल वाली घटना से क्या कनेक्शन निकला?

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में 12 अप्रैल के दिन 4 जवानों की गोली लगने के कारण मौत हुई थी.

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023, 12:45 PM IST)
Bathinda Military Station One More Jawan Died After Four Jawans Killed
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के बाद जांच जारी. (फोटो- ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन (Punjab Bathinda Military Station) में 12 अप्रैल के दिन सेना के 4 जवानों की गोली लगने के कारण मौत हुई थी. इस मामले के दो संदिग्ध हमलावरों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. इस बीच मिलिट्री स्टेशन से एक और सैनिक की मौत की खबर आई है. 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी अमृता नायक दत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, लघु राज शंकर नाम के सैनिक की मौत 12 अप्रैल की शाम साढ़े 4 बजे हुई. भारतीय सेना ने सैनिक की मौत पर एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है.

भारतीय सेना ने बताया कि सैनिक को अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. सेना ने यह भी बताया कि सैनिक 11 अप्रैल को छुट्टी से वापस आया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना ने ये भी साफ किया है कि 12 अप्रैल की शाम की घटना का सुबह साढ़े चार बजे वाली घटना से कोई लेना-देना नहीं है.

चार जवानों की हुई थी मौत

इससे पहले, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन 12 अप्रैल की सुबह साढ़े चार बजे के लगभग चार जवानों की गोली लगने से मौत हुई थी. भारतीय सेना ने बताया था कि गोली चलाने वाले दो संदिग्ध हमलावर फौजी वर्दी में नहीं थे. उन्होंने सादे कपड़े पहन रखे थे. भारतीय सेना ने बताया था,

"बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के दौरान एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई. वहीं किसी अन्य व्यक्ति को चोट या संपत्ति के नुकसान/क्षति की सूचना नहीं है. इलाके को सील कर दिया गया है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ मिलकर जांच की जा रही है. दो दिन पहले गायब हुए 28 राउंड के साथ एक INSAS राइफल के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है."

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देर रात चारों जवानों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. आज (13 अप्रैल) जवानों के शवों को उनके घर भेजा जाएगा.

इस बीच फायरिंग की घटना के बाद मिलिट्री स्टेशन को सील कर दिया गया था. लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई थी. पूरे स्टेशन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. कैंट एरिया के अंदर स्कूल भी बंद कर दिए गए थे. मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के बाद पंजाब पुलिस मिलिट्री पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है. CCTV कैमरों की भी जांच जारी है.

वीडियो: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में अंधाधुंध फायरिंग, 4 जवानों की शहाद के बाद ये ऐक्शन

Advertisement

Advertisement

()