The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bareilly: TTE pushes Army men out of train, admitted to hospital in serious condition

सेना के जवान को ट्रेन से फेंका, फिर स्टेशन पहुंचे जवानों ने TTE का ये हाल किया!

बहस के बाद टीटीई ने फौजी को दिया ट्रेन से धक्का.

Advertisement
TTE pushes Army personnel out of train after verbal altercation, admitted to Army Hospital
बरेली स्टेशन को फौजियों ने घेर लिया. (फोटो- आज तक)
pic
प्रशांत सिंह
18 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2022, 05:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के बरेली में सेना के एक जवान को ट्रेन से फेंक दिया गया. इस वारदात का आरोप ट्रेन के टीटीई पर लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीटीई और जवान के बीच ट्रेन में चढ़ने को लेकर बहस हुई थी. जिसके बाद टीटीई ने गुस्से में फौजी को ट्रेन से धक्का दे दिया. ट्रेन की चपेट में आने से फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया.

दरअसल, जवान बरेली से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने जा रहा था. बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर उनकी टीटीई से बहस हो गई. टीटीई ने उन्हेंं ट्रेन से धक्का दे दिया. जिसके बाद जवान के साथियों ने मौके पर पहुंच कर स्टेशन में हंगामा काट दिया. उनके साथियों ने टीटीई से मारपीट भी की. सेना के जवानों के गुस्से के सामने पुलिस भी लाचार नजर आ रही थी.

बरेली स्टेशन पर मामला बढ़ता देख पुलिस, जीआरपी (GRP) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराने की कोशिश की. इसके बाद घायल जवान को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक फौजी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

घटना की जानकारी मिलते ही सेना के कई अधिकारी भी बरेली जंक्शन पहुंच गए. सुरक्षा नियमों की बात कहते हुए सेना के अधिकारियों ने घायल जवान की जानकारी शेयर करने से मना कर दिया. फौजी के साथ हुई इस घटना से गुस्साए फौजियों ने आरोपी टीटीई को मिलकर खूब पीटा. सैकड़ों की संख्या में सेना के जवान बरेली स्टेशन जा पहुंचे. 

इस मामले में पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. वहीं इंस्पेक्टर क्राइम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. फौजी का नाम और पता अभी नहीं मालूम हुआ है. फौजी को बेहोशी की हालत में मिलिट्री हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था.     

वीडियो- G-20 में शी जिनपिंग ने जस्टिन ट्रूडो को कैमरे के सामने सुना डाला, पूरा मैटर क्या है?

Advertisement

Advertisement

()