The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bareilly BJP leader pradeep aggarwal dharm parivartan muslim chetavani

UP: 'सांसद, विधायक, मंत्री किसी ने साथ नहीं दिया...' BJP नेता ने किया मुस्लिम बनने का एलान

UP में Bareilly के BJP उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने धर्म परिवर्तन करने का एलान कर दिया. इनका एक काम नहीं हो पा रहा था. बताया कि कोई विधायक, सांसद और मंत्री साथ नहीं दे रहा. फिर क्या हुआ? क्या है ये पूरा मामला?

Advertisement
bareilly bjp leader conversion news
प्रदीप अग्रवाल ने अब खुद सबकुछ बताया है | फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
23 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 23 जुलाई 2024, 09:13 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक BJP नेता ने पार्टी को बड़ी मुश्किल में डाल दिया. अचानक एलान कर दिया कि इस्लाम धर्म स्वीकार करने वाले हैं. इनका नाम है प्रदीप अग्रवाल और ये बरेली में BJP के महानगर उपाध्यक्ष हैं. प्रदीप ने अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने से निराश होकर सोशल मीडिया पर धर्मांतरण वाली बात लिख दी. बोले बहुत निराश हूं, सांसद और विधायक किसी ने मेरा पक्ष नहीं लिया और अब 15 दिन के भीतर धर्म परिवर्तन कर लूंगा. फिर क्या हुआ? आइए सब कुछ जानते हैं.

आजतक से जुड़े कृष्ण गोपाल राज की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म - फेसबुक - पर एक पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने लिखा,

Image embed

धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी देते हुए प्रदीप अग्रवाल ने आगे लिखा,

Image embed

प्रदीप ने 18 महीने पहले किया था फायर!

अप्रैल 2022 की बात है. बरेली के सुभाष नगर इलाके में रहने वाले एक सिपाही के बेटे हिमेश के साथ प्रदीप अग्रवाल की कहासुनी हो गई थी. आरोप है कि झगड़ा बढ़ा और प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया. हिमेश घायल हो गया. इस पूरे मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ. मुकदमा दर्ज होने के बाद बरेली के डीएम रविंद्र कुमार ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर प्रदीप अग्रवाल के दोनों शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया.

धर्म परिवर्तन की चेतावनी के बाद क्या हुआ?

धर्म परिवर्तन की चेतावनी के बाद प्रदीप अग्रवाल ने आजतक से बात की. उन्होंने बताया,

Image embed

प्रदीप ने आगे बताया कि इस चेतावनी के बाद उनकी पार्टी के जनप्रतिनिधि द्वारा मामले पर संज्ञान लिया गया है. प्रदीप के मुताबिक इस पर तुरंत कार्रवाई की गई है और उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा.

इस मामले पर राजनीतिक हलचल मचने के बाद प्रदीप अग्रवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया है.

वीडियो: 100 राउंड फायरिंग,6 पुलिसवाले सस्पेंड, बरेली गोली कांड का पूरा सच क्या?

Advertisement

Advertisement

()