वरुण धवन जब क्यूट दिखते हैं तो वो बेतहाशा धवल दंतपंक्ति दिखाते हैं. साथ ही वोरोमांटिक भी नज़र आ सकते हैं जैसे 'सोटी' में दिखे थे. या फिर कहिए 'हंप्टी शर्मा कीदुल्हनिया' में दिखे थे उसी मिजाज की एक फिल्म और आ रही है. फिल्म का नाम है'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'. शशांक खेतान फिल्म के डायरेक्टर हैं. उनकी अपनी अलग कहानीहै कि कैसे कोलकाता में पैदा हुआ, नासिक में पला बढ़ा, मारवाड़ी परिवार का बालक बंबईमें फ़िल्में बनाता है. इसके पहले वो 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' लिख-बना चुके हैं.सो चाहे तो आप इसे उसी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म मान लीजिए. धर्मा प्रोडक्शन है, औरप्रोड्यूसरों में नाम करण जौहर का है ही. वरुण धवन ने होश संभाला होगा तो घर में एकनाम बार-बार सुना होगा. गोविंदा. उनके पापा गोविंदा और यूपी-बिहार के पात्रों केसंग हास्य खोजने की सफल-असफल कोशिशें करते आए हैं. और इस चीज का असर वरुण परबारंबार दिखता है. नमूने के लिए 'मैं तेरा हीरो' को याद किया जा सकता है. 'राजाबाबू' को उदाहरण के तौर पर लीजिए. और ये याद कीजिए कि कहीं न कहीं वो फिल्म भीगोविंदा के ब्याह के इर्द-गिर्द ही घूम रही थी. ऐसी ही फिल्म 'बनारसी बाबू' भी थी.गोविंदा की फिल्मों के ऐसे तमाम उदाहरण हैं. तो 2017 की इस 'राजा बाबू' में इस दफाफिर से नॉर्थ इंडिया का किरदार चुना गया है. बदरी मतलब बद्रीनाथ बंसल एक फोटोस्टूडियो में फोटो खिंचा रहे हैं. फिल्म के नाम से आप ये भी समझ सकते हैं कि ब्याहके लिए तस्वीर खिंचाई जा रही होगी. क्योंकि दुल्हनिया दिलवाले ले गए थे तो शाहरुखका जिक्र अनिवार्य ही है. फिर कैमरे की हलचल बढ़ती है तो दो कटआउट दिखते हैं जोकरीना और दीपिका के हैं. पीछे आपको 'चलत मुसाफिर मोह लिओ रे' के आस-पास का संगीतसुनाई पड़ता है. जो आपको ये बताने के लिए पर्याप्त है कि फिल्म में बहुत नॉर्थइंडिया होगा. टीजर यहां देखिए. https://www.youtube.com/watch?v=BU43IDFCQxU ट्रेलरके लिए दो फरवरी का इंतज़ार कीजिए और फिल्म के लिए दस मार्च का. जानने के लिए जानिएइस फिल्म में वरुण और आलिया के साथ गौहर खान और मोहिर मारवाह भी होंगे.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंफिल्म रिव्यू - काबिल : ऋतिक बदला लेता है तो उसके साथ चीखने का मन करता हैफिल्म रिव्यू: रईस