सुरक्षा वापिस की तो पुलिस बोली- "आज़म और बेटा भाग गए", फिर पत्नी ने बताया-दिल की बीमारी है
पुलिस ने कहा था कि आज़म ने अपनी सिक्योरिटी लौटा दी और पुलिस उन्हें ट्रेस नहीं कर पा रही है.

सपा नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म के कथित तौर पर फरार होने की खबरों के बीच आज़म की पत्नी तज़ीन फातमा ने एक प्रेस नोट जारी किया है. तनीज़ ने कहा है कि उनके पति और उनके बेटे कहीं फरार नहीं हुए हैं. उन्होंने बताया कि आज़म खान दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और बेटे अब्दुल्लाह आज़म उनकी देखभाल में लगे हैं.
पुलिस ने कहा था- 'आज़म ने सुरक्षा में लगे गनर वापस किए'हाल में खबर आई थी कि आज़म खान ने अपनी सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस (UP police) के गनर लौटा दिए. न्यूज़ एजेंसी ANI को रामपुर में ASP डॉक्टर संसार सिंह ने बताया था कि 23 सितंबर को गनर दिल्ली गए थे. उनके मुताबिक, सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद आज़म ने तीनों गनर वापस कर दिए थे. इसके अलावा ASP सिंह ने कहा था कि आज़म के बेटे अब्दुल्लाह आज़म की लोकेशन भी उनकी सुरक्षा में लगा गनर ट्रेस नहीं कर पा रहा है.
इस बीच खबरें आने लगीं कि आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म फरार हैं. इन्हीं खबरों का खंडन करते हुए आज़म खान की पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद तज़ीन फातमा ने कहा कि न ही उनके पति और बेटे फरार हैं और न ही उन्होंने अपनी सुरक्षा वापस की है.
आज़म खान की पत्नी ने पुलिस के दावों का खंडन कियातज़ीन फातमा ने आजतक के आमिर खान से बातचीत में कहा,
आज़म साहब के बारे में और अब्दुल्ला आज़म के बारे में कुछ अखबारों में देखा और मीडिया के जरिए मुझे ये मालूम हुआ कि कुछ ओछी मानसिकता वाले लोग उन पर तरह-तरह के इल्जाम लगा रहे हैं कि आज़म खां साहब और अब्दुल्ला दोनों फरार हैं. जबकि ये खबर बिल्कुल गलत है. न ही वो फरार हैं और न ही उन्होंने अपनी कोई सुरक्षा वापस की है.
27 सितंबर को जारी प्रेस नोट में उन्होंने बताया,
मैं यह बताना चाहती हूं कि मेरे पति मोहम्मद आजम खान की 9 सितंबर को एंजियोग्राफी हुई थी, जिसमें पता चला कि उनके दिल की नसें LAD-ostium 90% तक ब्लॉक हैं और बाकी नसों में भी ब्लॉकेज है. इसके बाद 13 सितंबर को उनकी फिर एंजियोप्लास्टी हुई और स्टेंट लगाना पड़ा. उन्हें 15 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके कुछ दिन बाद उन्हें अचानक बेचैनी और सीने में दर्द होने के कारण दोबारा सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में 22 सितंबर को भर्ती कराया गया. अभी भी वह वहीं भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है.
तज़ीन फातमा ने बताया कि उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान अपने पिता की देखभाल के लिए अस्पताल में ही हैं.
वीडियो- ‘लुलु लुलु क्या है’ के बाद आज़म खान ने लुलु मॉल के मालिक पर क्या आरोप लगा दिया?

.webp?width=60)

