The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • azam khan emotional speech rampur by election uttar pradesh

आज़म खान स्टेज पर भावुक हुए, कहा - "जिंदा हूं क्योंकि खुदकुशी हराम है"

चुनाव प्रचार कर रहे थे आज़म खान!

Advertisement
azam khan emotional speech rampur
रामपुर में जनसभा को संबोधित करते आजम खान. (तस्वीर- आजतक)
pic
दुष्यंत कुमार
29 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2022, 08:14 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान एक कार्यक्रम के दौरान काफी भावुक नजर आए. रामपुर उपचुनाव के सिलसिले में आयोजित एक जनसभा में बोलते हुए आजम खान ने यहां तक कह दिया कि वो केवल इसलिए जिंदा हैं, क्योंकि इस्लाम में खुदकुशी हराम है. आजम खान की विधायकी जाने के बाद चुनाव आयोग ने रामपुर में विधानसभा उपचुनाव कराने का ऐलान किया था. आजम चुनाव लड़ नहीं सकते इसलिए सपा ने आसिम राजा पठान को मैदान में उतारा है. सोमवार, 28 नवंबर को आसिम के लिए प्रचार करने आए आजम खान ने रामपुर के लोगों से अपने 'उत्पीड़न' का दर्द बयान किया. 

आजतक से जुड़े आमिर खान के मुताबिक सपा नेता ने कहा,

Image embed

आजम खान ने आगे कहा,

Image embed

आजम खान के भाषण के दौरान जनसभा में मौजूद कोई शख्स हंस दिया. उसे हंसता देख आजम खान ने कहा,

Image embed

आजम खान ने कहा कि उन्हें ऐसे अपराध के लिए 27 महीने जेल में काटने पड़े जो उन्होंने नहीं किया. सपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि जेल में बिताया एक-एक लम्हा उनके लिए एक-एक साल के बराबर था. भाषण जारी रखते हुए आजन खान ने रामपुर के लोगों से कहा,

Image embed

आजम खान ने कहा कि चुनाव आयोग ने 24 घंटे नहीं बल्कि '24 मिनट' के अंदर उनकी विधानसभा की मेंबरशिप खारिज करके नए चुनाव का ऐलान कर दिया. सपा नेता ने आरोप लगाया कि रामपुर में उपचुनाव कराने की ऐसी जल्दबाजी दिखाई गई कि स्पीकर ने हड़बड़ाहट में विधानसभा 37 की जगह विधानसभा 38 की सीट को रिक्त घोषित कर दिया और अगले दिन चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं. उन्होंने कहा,

Image embed

आजम खान यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा,

Image embed

“भेड़िया दरवाजे पर खड़ा है”

आजम खान ने लोगों को जज्बात का हवाला देते हुए अपील की कि वे उपचुनाव में सपा उम्मीदवार आसिम राजा पठान को वोट दें. बोले,

Image embed

बहरहाल, रामपुर विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी.

रामपुर उपचुनाव में आजम खान की भावुक अपील, बोले- मेरी हैसियत जीरो है

Advertisement

Advertisement

()