The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ayushi yadav murder case father shot daughter two bullets mother helped disposing dead body

लव मैरिज से नाराज बाप ने आयुषी को मारी थीं दो गोलियां, मां ने बेटी की लाश को पैक किया!

यमुना एक्सप्रेसवे के पास फेंक दिया बेटी की लाश को, ये कहानी दर्दनाक है!

Advertisement
ayushi murder case father killed daughter
(बाएं-दाएं) आयुषी यादव और पुलिस की गिरफ्त में उसकी मां. (तस्वीरें- आजतक)
pic
दुष्यंत कुमार
22 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2022, 01:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास बैग में मृत पाई गई आयुषी यादव के बारे में नई जानकारियां सामने आ रही हैं. इस मामले से जुड़ी पहली बड़ी खबर ये रही कि दिल्ली की रहने वाली आयुषी यादव की उसके पिता ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. अब बताया गया है कि आरोपी पिता नीतेश यादव ने गुस्से में बेटी को एक नहीं दो गोलियां मारी थीं. वो इस बात पर आयुषी से नाराज था कि उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी.

बेटी से बहस हुई और मार दी गोली

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आयुषी ने माता-पिता की सहमति के बिना शादी कर ली थी. बाद में वो ससुराल छोड़कर मायके में ही रहने लगी थी. इस सबकी वजह से उसका परिवार से अक्सर झगड़ा होता रहता था. बीती 17 नवंबर को जब वो बिना बताए घर से निकल गई तो पिता नीतेश यादव को उस पर काफी गुस्सा आया. वो शाम को घर लौटी तो बाप-बेटी में काफी बहस हुई. उसी दौरान नीतेश ने आपा खो दिया और अपनी ही बेटी पर गोलियां चला दीं. गोली लगते ही आयुषी ने मौके पर दम तोड़ दिया.

मामले पर जानकारी देते हुए मथुरा के पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया,

Image embed

लाश फेंकने में मां ने दिया साथ

पुलिस ने बताया कि आयुषी की हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने उसकी मां ब्रजबाला यादव का भी हाथ रहा. हत्या की रात दोनों ने शव को दिल्ली के बदरपुर स्थित अपने घर में ही रखा. बाद में एक ट्रॉली बैग में बेटी का शव पैक कर दिया और देर रात घर से निकले. पुलिस के मुताबिक आरोपी माता-पिता ने घर से करीब 150 किलोमीटर दूर मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग फेंक दिया और दिल्ली लौट आए. अगले दिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग में लड़की का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया. बाद में पता चला कि शव दिल्ली निवासी आयुषी यादव का है.

हालांकि आयुषी का परिवार यूपी का ही रहने वाला है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी माता-पिता ने बताया कि वो गोरखपुर के बलूनी इलाके के रहने वाले हैं. रोजगार के चलते दिल्ली आकर बस गए थे. पुलिस के मुताबिक आयुषी की मां ने बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है. एसपी ने कहा कि शव को ठिकाने लगाने में सहयोग करने के चलते मां को भी आरोपी बनाया गया है. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

श्रद्धा को मारने के बाद इस काम के लिए OLX का इस्तेमाल कर रहा था आफताब

Advertisement

Advertisement

()