The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ayatollah khomeini lashes out at US Europe on women liberation and their rights

'वहां औरतें आनंद की चीज... इस्लाम में आजादी मिलती है', ईरान के खामेनेई ने पश्चिमी देशों को सुनाया

Iran के सुप्रीम लीडर Ayatollah Khomeini ने देश की हजारों महिलाओं और लड़कियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पश्चिमी देशों और इस्लाम में महिलाओं की स्थिति की तुलना करते हुए कई बातें कहीं.

Advertisement
ayatollah khomeini lashes out at US Europe on women liberation and their rights
ईरान केे सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई. (PHOTO-AFP)
pic
सचिन कुमार पांडे
4 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025, 04:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने पश्चिमी देशों में महिलाओं की स्थिति को लेकर जमकर भड़ास निकाली है. कहा है कि अगर इस्लाम को फॉलो नहीं किया गया तो वही होगा, जो आज पश्चिम में हो रहा है. उन्होंने कहा कि पश्चिम में महिलाओं को केवल 'प्लेजर' यानी आनंद और पैसे कमाने का जरिया माना जाता है. वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. खामेनेई ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों में परिवार का कॉन्सेप्ट यानी धारणा ही खत्म होती जा रही है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में आजादी के नाम पर पारिवारिक रिश्ते बिगड़ रहे हैं. गैंग छोटी उम्र की लड़कियों को निशाना बना रहे हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर ने बुधवार, 3 दिसंबर को देश की हजारों महिलाओं और लड़कियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं. खामेनेई की मीडिया टीम ने एक्स पर उनके भाषण के अहम बयानों को पोस्ट किया. इसके अनुसार उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

'इस्लाम का नजरिया अलग'

इसके बाद उन्होंने पश्चिम में महिलाओं की स्थिति की तुलना इस्लाम में मिले अधिकारों से करते हुए कहा,

Image embed

उन्होंने कहा कि इस्लाम में मर्द और औरत के बीच बराबरी है, लेकिन कुछ सीमाएं भी हैं. इसका कारण यह है कि सेक्सुअल इच्छाओं में बहुत ज्यादा आकर्षण होता है, और उन्हें काबू में रखना चाहिए. अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा,

Image embed
Image embed

यह भी पढ़ें- ड्रोन, स्नाइपर और AI, पुतिन को दिल्ली में मिलेगी 5 लेयर सिक्योरिटी, राजघाट से हैदराबाद हाउस तक पूरा रूट तैयार

औरतों को बताया फूल

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का पहला अधिकार जिसे पहचाना जाना चाहिए, वह है न्याय. यह न्याय सामाजिक व्यवहार में, परिवार में, समाज में और घर में हर जगह मिलना चाहिए. इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सभी की है, सरकारों की भी. खामेनेई ने कहा कि औरत फूल की तरह होती है. फूल की देखभाल और सुरक्षा करनी चाहिए, और वह आपको अपने रंग, खुशबू और गुणों से और भी खूबसूरत बना देगी.

वीडियो: दिल्ली ब्लास्ट के बाद विदेश से आ रही प्रतिक्रियाएं, जानें चीन, ईरान और अमेरिका ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()