The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Australian ex captain Steve Smith makes a terrific comeback in Global Canada T20 league

31 छक्के, 458 रन...वापसी वाले मैच में स्टीव स्मिथ और उनकी टीम ने गजब का तोड़ा

क्रिस गेल, रसेल, लेविस, साउदी...कैनेडा टी20 लीग देखने लायक चीज है.

Advertisement
pic
29 जून 2018 (अपडेटेड: 29 जून 2018, 08:01 AM IST)
Img The Lallantop
स्टीव स्मिथ ने ग्लोबल कैनेडा टी20 लीग में शानदार वापसी की.
Quick AI Highlights
Click here to view more
मार्च 2018. क्रिकेट की दुनिया में एक बवंडर आया था. ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, उप कप्तान डेविड वॉर्नर और कैमरन बैंक्रॉफ्ट बॉल टैंपरिंग में फंसे थे. स्मिथ को कप्तानी और वॉर्नर को उप कप्तानी छोड़नी पड़ी थी. दोनों टीम से साल भर के लिए बाहर कर दिए गए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की क्या हालत हुई, वो किसी से नहीं छुपी. इंग्लैंड ने टेस्ट से लेकर वनडे और अब टी20 में ऑस्ट्रेलियन टीम को धो के धर दिया है. लंका लगी पड़ी है. पर सबके दिन बहुरते हैं. लगता है जल्द ऑस्ट्रेलिया के भी बहुरेंगे. क्योंकि स्टीव स्मिथ वापस आ गए हैं. ऑस्ट्रेलियन टीम में तो नहीं मगर क्रिकेट के मैदान पर. और क्या गजब वापस आए हैं. पहले ही मैच में फिफ्टी मारी और अपनी टीम को जितवाने में बड़ा रोल निभाया.
स्मिथ ने शानदार फिफ्टी मारी.
स्मिथ ने शानदार फिफ्टी मारी.

स्मिथ ने ये वापसी की है ग्लोबल कैनेडा टी20 लीग में. वो टोरंटो नैशनल्स की तरफ से खेल रहे हैं. पहला मैच टोरंटो नैशनल्स और वैन्कूवर नाइट्स के बीच था. और क्या गदर मैच हुआ. वैन्कूवर नाइट्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 227 रन बनाए. टीम के खिलाड़ियों को भी हल्के में न लेना. ओपनिंग आए एविन लेविस और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल. गेल तो लंबा नहीं खेले, मगर लेविस वहीं गद्दा डालकर बैठ गए. 96 रन बनाए 55 बॉलों पर. 5 चौके और 10 छक्के लगाए. फिर रही सही कसर बाद में आए आंद्रे रसेल ने पूरी कर दी. 54 रन बनाए 20 बॉलों पर. 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से.
कर्ेि
वैन्कूवर की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया.(सोर्स- ईएसपीएन क्रिक इंफो)

228 का टार्गेट चेज करने उतरी टोरंटो नैशनल्स की टीम. ओपनिंग आए जॉनसन चार्ल्स और निजाकत खान. चार्ल्स ने तो शुरुआत में जोर दिखाया मगर निजाकत पहले ही ओवर में एक छक्का मारकर निकल लिए. इसके बाद आया वो खिलाड़ी जिस पर सबकी नजर थी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ. स्मिथ ने अपने इस वापसी वाले मैच में वैसा ही खेला, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. 61 रन बनाए 41 बॉलों पर. 8 चौके और एक छक्का लगाया. हालांकि विनिंग पारी खेली न्यूजीलैंड के एंटन डेवसिच ने. 92 रन बनाए 44 बॉलों पर. 10 चौके और 6 छक्के लगाए. अंत किया कप्तान डैरन सैमी ने. 10 बॉल पर 22 रन बनाकर 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर मैच जीत लिया.
करि
टोरंटो का स्कोर कार्ड.(सोर्स- ईएसपीएन क्रिक इंफो)

कुल मिलाकर ये मैच स्टीव स्मिथ के लिए अच्छा रहा. वो भी अच्छी खेले और उनकी टीम भी जीती. जाहिर सी बात है कि ये मैच स्मिथ के लिए भयानक प्रेशर वाला रहा होगा. इतने बड़े कांड के बाद जो वापसी कर रहे थे वो. सब कुछ खोकर सब वापस पाने का दौर शुरू होना था उनके लिए. ऐसे में उन्होंने गजब वापसी की. ऑस्ट्रेलिया के लोग जरूर स्मिथ की ये पारी देखकर उछल रहे होंगे. नाराजगी वक्त के साथ वैसे भी कम हो जाती है. फिर स्मिथ ने वैसे भी कोई बम तो फोड़ा नहीं था. ऑस्ट्रेलियन टीम तो वैसे भी स्मिथ को बहुत मिस कर रही होगी. ऐसे में इस वापसी ने उसके लिए एक उम्मीद की किरण जरूर जगाई होगी कि स्मिथ टीम में भी वापस आएंगे. और उनके अच्छे दिन आएंगे.


ये भी पढ़ें -
कल रात इस बॉलर ने चार गेंदों में दुनिया के तीन धाकड़ बल्लेबाजों को निपटा दिया

नाक से खून बह रहा था, सचिन वक़ार के पास गए और मराठी में कहा, 'तुझ्या आयचा घो'

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2018ः एक लव लेटर फुटबॉल के नाम, सात समंदर पार से

वहाब रियाज़ के पास कुछ गेंदें और होतीं तो इंडिया 2015 वर्ल्ड कप भी जीत जाती

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement

Advertisement

()