The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Attack on Aaftab Poonawala all six accused are from Gurugram Shraddha Walker murder

"गैंगस्टर कनेक्शन, आवारा, नशेड़ी"- आफताब पर हमला करने आए लोगों के बारे में और क्या पता चला?

पुलिस ने बहुत कुछ बताया है.

Advertisement
attack on aaftab poonawala
आफताब पर हमले की कोशिश के दौरान तलवार लहराते आरोपी. (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
pic
साकेत आनंद
29 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2022, 06:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) के आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) पर हमले की कोशिश करने वाले सभी 6 लोगों की पहचान सामने आई है. पुलिस ने बताया है कि हिंदू सेना से जुड़े सभी 6 युवक गुरुग्राम के रहने वाले हैं. इनमें से एक-दो लोकल गैंगस्टर से जुड़े हैं. दिल्ली पुलिस ने हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर को भी गिरफ्तार किया था. कुलदीप गुरुग्राम के धनकोट गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ राजेंद्र पार्क थाने में मारपीट और मानेसर थाने में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं.

इंडिया टुडे से जुड़े नीरज वशिष्ठ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलदीप गैंगस्टर 'तोता' का आदमी है. तोता गैंग का नाम कई अपराधों में सामने आ चुका है. वहीं धनवापुर का रहने वाला सोमे भी इसी गैंग का है. जबकि निगम गुर्जर, दान सिंह और पिंटू गुरुग्राम के मोहम्मद झाड़सा के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि ये तीनों "आवारा और नशेड़ी" किस्म के हैं. आकाश नाम का एक और आरोपी नरसिंहपुर इलाके का है.

'कई दिनों से योजना बना रहे थे'

हिंदू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत ने इंडिया टुडे को बताया कि ये सभी युवक पिछले कई दिनों से आफताब पर हमले की योजना बना रहे थे. हालांकि, सुरजीत ने कहा कि पुलिस गाड़ी पर हमला करने की कोशिश होगी, ये उन्हें पता नहीं था. घटना के बाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि संगठन ऐसे किसी काम का समर्थन नहीं करता है, जो संविधान के खिलाफ है.

इन सभी आरोपियों ने 28 नवंबर की शाम FSL ऑफिस के बाहर आफताब पर हमले की कोशिश की थी. हालांकि, किसी को चोट नहीं आई थी. वीडियो में सभी आरोपी पुलिस गाड़ी के पीछे भागते और तलवार लहराते दिख रहे हैं. पुलिस के सामने वे सभी कह रहे थे, 

Image embed

पुलिस आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद FSL ऑफिस से तिहाड़ जेल लेकर जा रही थी, तभी इस हमले की कोशिश हुई. पुलिसकर्मियों को उन्हें वहां से हटाने के लिए बंदूकें भी निकालनी पड़ गई थीं. पुलिस ने प्रशांत विहार थाने में इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी.

वीडियो: आफताब ने श्रद्धा को ठीक मारा, बोलने वाला ‘राशिद’ UP पुलिस ने पकड़ा तो सच जान सब चौंके!

Advertisement

Advertisement

()