The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Atique Ahmed Ashraf Killing Lawrence Bishnoi Zigana Pistol

अतीक-अशरफ की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई? अब क्या बात खुलकर सामने आई?

तीनों शूटर्स के बारे में अब क्या बड़ा खुलासा हुआ है?

Advertisement
Pistol used in Atique Ahmed and Ashraf murder supplied by Lawrence Bishnoi gang
अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर नई जानकारी सामने आई है. (फोटो: आजतक)
pic
प्रशांत सिंह
22 मई 2023 (Updated: 22 मई 2023, 03:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रयागराज में हुए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ (Atique-Ashraf Murder) की हत्या को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NIA के सामने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने खुलासा किया है कि अतीक की हत्या के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल उसी के गैंग ने तीनों शूटर्स को दी थी.

इससे पहले खुलासा हुआ था कि अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित थे. वो तीनों लॉरेंस बिश्नोई जैसा ही बनना चाहते थे. इंडिया टुडे से जुड़े संवाददाता सिमर चावला की रिपोर्ट के मुताबिक, अतीक की हत्या करने वाले तीन आरोपी सनी सिंह, अरुण सिंह और लवलेश तिवारी ने कथित तौर पर बताया था कि वो लॉरेंस बिश्नोई के फैन थे. तीनों ने पुलिस से पूछताछ के दौरान कथित तौर पर बताया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से वो तीनों लॉरेंस बिश्नोई के फैन बन गए थे.

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी थी कि तीनों ने लॉरेंस बिश्नोई के कई इंटरव्यू देखने की बात कही थी. यह भी जानकारी मिली थी कि तीनों आरोपियों में सनी सिंह सबसे खूंखार है. उसके खिलाफ दर्जनों केस पहले से दर्ज हैं. पुलिस ने कहा कि सनी सिंह ही अरुण और लवलेश को साथ लाया था. उसने ही दोनों को मर्डर करने के लिए उकसाया था.

अतीक-अशरफ हत्याकांड

बीती 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जब अतीक अहमद और अशरफ पर हमला हुआ, उस वक्त पुलिसकर्मी दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर आए थे. इस दौरान मीडियाकर्मी अतीक और अशरफ की बाइट लेने की कोशिश कर रहे थे. तभी तीन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. 18 राउंड फायरिंग के बाद तीनों हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. 

अतीक अहमद की हत्या के बाद से अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्डू मुस्लिम फरार हैं. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है. इसके लिए पुलिस कई इलाकों में छापे भी मार रही है.  

वीडियो: दी केरला स्टोरी पर बंगाल में अब क्या बवाल मच गया?

Advertisement

Advertisement

()