The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Atiq brother ashraf ahmed had told he will be killed after 2 weeks

अशरफ ने बताया था- '2 हफ्ते बाद मार दिया जाऊंगा', किस बड़े पुलिस अधिकारी का जिक्र किया था?

अशरफ ने कहा था- 'मेरे मर्डर के बाद चिट्ठी सब बता देगी'

Advertisement
pic
16 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 16 अप्रैल 2023, 02:53 PM IST)
Atiq brother ashraf ahmed had told he will be killed after 2 weeks
अशरफ की भविष्यवाणी सच साबित हो गई | फोटो: इंडिया टुडे
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये खबर तो आपको पता चल ही गई होगी. लेकिन, क्या ये पता है कि अशरफ अहमद ने कुछ रोज पहले ही अपनी जल्द हत्या होने की बता कही थी. कहा था कि उसे दो हफ्ते बाद मार दिया जाएगा. ये बात उसने बरेली में कही थी. उसके इस बयान के ठीक दो हफ्ते पांच दिन बाद उसकी पुलिस की मौजूदगी में हत्या हो गई.

अशरफ अहमद ने क्या कहा था?

28 मार्च, 2023 की बात है. अशरफ प्रयागराज की अदालत में उमेश पाल अपहरण कांड में पेशी के बाद बरेली जेल वापस पहुंचा था. वहां पहुंचते ही अशरफ ने अपनी मौत को लेकर बड़ा दावा किया था. यूपी तक से बातचीत के दौरान अशरफ ने कहा था कि उसे 2 हफ्ते बाद जेल से निकालकर निपटा दिया जाएगा. अशरफ का कहना था कि उसे एक बड़े पुलिस अधिकारी ने धमकाते हुए कहा है, “किसी बहाने जेल से निकाला जाएगा और निपटा दिए जाओगे.” हालांकि, इस दौरान अशरफ ने कैमरे के सामने अफसर का नाम नहीं बताया था.

अशरफ ने आगे कहा था,

‘मेरी हत्या पर मुख्यमंत्री जी को, चीफ जस्टिस को और इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को मेरा बंद लिफाफा पहुंच जाएगा. अगर मेरी हत्या होती है तो उस लिफाफे में उसका नाम होगा, जिसने मुझे धमकी दी है’.

बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ को 2005 के राजू पाल हत्याकांड के सिलसिले में एक अदालत में सुनवाई के लिए प्रयागराज लाया गया था. अतीक और उसके भाई को 15 अप्रैल को देर रात मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के काल्विन अस्पताल लेकर जाया जा रहा था. रास्ते में अतीक और उसका भाई मीडिया से गुड्डू मुस्लिम को लेकर सवाल का जवाब दे रहे थे, इस बीच, अतीक और अशरफ पर गोली चला दी गई. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

वीडियो: अतीक और अशरफ की हत्या के बाद स्थानीय चश्मदीदों ने पुलिस पर क्या गंभीर आरोप लगाए?

Advertisement

Advertisement

()