The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • atiq ashraf ahmad brother in law also accused in umesh pal murder case

अतीक के भाई अशरफ के साले भी नहीं बचेंगे? जेल में किया ये कांड पुलिस के पकड़ में आ गया

अशरफ के तीन साले उमेश मर्डर के बाद से गायब हैं...

Advertisement
pic
25 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023, 02:59 PM IST)
ashraf ahmad brother in law umesh murder case
अशरफ के तीन सैलून को ढूंढ रही पुलिस | फोटो: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh murder Case) में अतीक के भाई अशरफ अहमद की पत्नी जैनब फातिमा के तीन भाई भी आरोपी बनाए जाएंगे. पुलिस को तीनों के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने के सबूत मिले हैं. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक वांछित है, साल 2020 में एक लाख का इनामी भी रहा था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी. इसके अलावा जैनब फातिमा के दो भाई उमेश मर्डर के बाद से गायब हैं. अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की कुल चार बहनें और सात भाई हैं. इनमें से दो भाई सऊदी अरब में और बाकी प्रयागराज में रहते हैं.

सद्दाम अशरफ का ख़ास था

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक जैनब फातिमा के जो भाई भागे हुए हैं, उनके नाम सद्दाम, गद्दाफी और जैद है. सद्दाम के ऊपर इस समय भी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है. उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है. बताया जाता है कि अशरफ अहमद से जेल में सद्दाम ही गुर्गों की मुलाकात करवाया करता था. उमेश पाल के मर्डर से पहले भी उसी ने अशरफ से गुर्गों की मुलाकात करवाई थी.

गुड्डू मुस्लिम ने हुलिया बदला

यूपी पुलिस माफिया अतीक अहमद की पत्नी और उमेश मर्डर केस में आरोपी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम को तलाश कर रही है. आजतक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक यूपी एसटीएफ से पता चला है कि अतीक की मौत के बाद से शाइस्ता उसका आर्थिक साम्राज्य संभालने की कोशिश में जुट गई है. वो अतीक के नाम दर्ज कंपनियां और संपत्तियां अपने कब्जे में ले रही है. शाइस्ता फरारी के बावजूद चार्टर्ड अकाउंटेंट के संपर्क में है.

उधर, बमबाज गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मिली है. उसने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना हुलिया बदल लिया है. बताया जाता है कि गुड्डू ने अपनी दाढ़ी काफी बढ़ा ली है.

वीडियो: CM योगी ने अतीक अहमद हत्याकांड के बाद UP में माफियाओं के हाल पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()