अतीक-अशरफ पर चलाई गोली, खुद के साथी और पुलिस वाले को भी मार दी
अतीक और अशरफ को क्यों मारा, FIR से पता चल गया!

शनिवार 15 अप्रैल, रात साढ़े 10 बजे, प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर तीन लोग पत्रकार बनकर पहुंचे. ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद को जान से मार दिया (Atiq Ahmed Murder Update). अब इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने FIR दर्ज की है, इसमें घटना से जुड़ी काफी जानकारी दी गई है.
FIR में लिखा है,
FIR के मुताबिक तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया,
तीनों आरोपियों ने आगे कहा,
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी हमले से २ दिन पहले प्रयागराज आ गए थे. जिन होटलों में ये लोग रुके थे, वहां पुलिस पूछताछ कर रही है. कई होटलों में पुलिस देर रात से छापामारी कर रही है. कहा जा रहा है कि एक आरोपी पीठ पर एक बैग टांग कर घटना को अंजाम देने पहुंचा था. जबकि अन्य के पास कोई सामान नहीं था. ऐसे में संभावना है कि बाकी आरोपियों का सामान होटल में ही होगा. पुलिस को लगता है कि इनके सामान में कोई ऐसा सबूत मिल सकता है, जिससे इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लग सके.
तीनों प्रयागराज से बाहर केइंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों आरोपी प्रयागराज के बाहर के रहने वाले हैं. आरोपी लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है. वहीं अरुण मौर्य कासगंज का निवासी है. तीसरा आरोपी सनी हमीरपुर से है.
वीडियो: अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले शूटर्स ने क्या प्लान बनाया था?

.webp?width=60)

