The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Atiq Ahmed murder cm Yogi Adityanath orders judicial inquiry

योगी आदित्यनाथ नाराज? अतीक की हत्या पर क्या बड़ा आदेश दे दिया?

हत्या के बाद CM आवास पर क्या हो रहा?

Advertisement
pic
15 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 16 अप्रैल 2023, 01:27 PM IST)
Atiq Ahmed murder case
तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन होगा (फोटो- पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

माफिया अतीक अहमद की हत्या (Atiq Ahmed Murder) के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच का आदेश दिया है. हत्या के बाद योगी आदित्यनाथ राज्य के पुलिस अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. बैठक के बाद सीएम ने तीन सदस्य ज्यूडिशियल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए हैं.

इस घटना के बाद सीएम आवास की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने डीजीपी और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) को तलब किया था. हत्या के बाद यूपी पुलिस की STF घटनास्थल पर पहुंची है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. और सभी जिलों में धारा-144 लागू कर दी गई है. पुलिस को संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश

अतीक और उसके भाई अशरफ पर प्रयागराज में हमला तब हुआ, जब यूपी पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी.

प्रयागराज के कमिश्नर रमित शर्मा ने मीडिया को बताया कि जो प्राथमिक जानकारी मिली है उसके अनुसार अतीक अहमद को मेडिकल के लिए लाया गया था. उन्होंने कहा, 

"मीडिया के लोग बाइट ले रहे थे. तीन लोग मीडियाकर्मी बनकर आए थे और उसी दौरान उन्होंने गोली चला दी. तीन लोगों को पकड़ा गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. हमारे एक कॉन्स्टेबल मान सिंह को भी चोट आई है."

अतीक और उसके भाई की हत्या तब हुई, जब दो दिन पहले ही उसके बेटे की झांसी में एक कथित एनकाउंटर के दौरान मौत हुई थी. यूपी पुलिस ने दावा किया था कि झांसी में असद और उसके सहयोगी गुलाम को एनकाउंटर में मार दिया गया.

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी यूपी पुलिस अतीक अहमद और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा हुई थी. 28 मार्च को कोर्ट ने उसके भाई अशरफ अहमद सहित सात आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया था. हालांकि हत्या मामले में वो आरोपी था.

वीडियो: अतीक अहमद के अपराध और राजनीति की पूरी कहानी,क्या इस बड़े नेता ने उसे शह दिया?

Advertisement

Advertisement

()