The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Atiq Ahmed brother in law suspended for providing shelter to Guddu Muslim

अतीक अहमद के जीजा को सस्पेंड किया गया, बहुत बड़ा आरोप लगा है

मेरठ में सरकारी डॉक्टर है अतीक अहमद का बहनोई.

Advertisement
pic
25 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023, 08:03 PM IST)
Atiq Ahmed's brother-in-law Doctoe Akhlaq Ahmed suspended
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के बहनोई पर भी आरोप हैं. [फाइल फोटो: इंडिया टुडे, अखलाक अहमद (बाएं) और अतीक अहमद (दाएं)]
Quick AI Highlights
Click here to view more

अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके साथियों की मदद करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है. इस सिलसिले में अतीक अहमद के बहनोई अखलाक अहमद को उनकी सरकारी नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है. अखलाक अहमद पेशे से डॉक्टर है. निलंबन से पहले वो मेरठ में एक सरकारी डॉक्टर में कार्यरत था.

अतीक के बहनोई पर आरोप क्या है?

मंगलवार, 25 अप्रैल को अखलाक अहमद का सस्पेंशन लेटर जारी किया गया. उस पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने और आरोपी गुड्डू मुस्लिम को पनाह देने का आरोप है. यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और प्रयागराज पुलिस डॉक्टर अखलाक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. 

आजतक के उस्मान चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) अखिलेश मोहन ने डॉक्टर अखलाक पर रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी थी. शासन के आदेश के बाद डॉक्टर अखलाक को सस्पेंड कर दिया गया. 

लेटर में क्या लिखा है?

लिखा है कि डॉक्टर अखलाक अहमद को IPC की कई धाराओं के तहत 2 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसलिए डॉक्टर अखलाक को 2 अप्रैल की तारीख से यूपी सरकारी सेवक (अनुशासन और अपील) नियमावली, 1999 के नियम 4-3(क) के तहत निलंबित किया जाता है. 

atique brother in law suspension

लेटर में बताया गया है कि डॉक्टर अखलाक के खिलाफ IPC की धारा 147 (उपद्रव), 148 (दंगा, घातक हथियार से लैस), 159 (दंगा), 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश), 120B (अपराध की साजिश), 34 (एक तरह के इरादे से कई लोगों के साथ अपराध को अंजाम देना), 506 (धमकाना) के तहत केस दर्ज है.

असद और गुड्डू मुस्लिम को पैसे दिए थे?

इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए यूपी STF के ADG (एडिशनल डायरेक्टर जनरल) अमिताभ यश ने इस बात का जिक्र किया था कि अतीक की बहन और बहनोई ने गुड्डू मुस्लिम को अपने यहां पनाह दी थी. उसे पैसे भी दिए थे और पूरी तरह से वो दोनों भी साजिश में शामिल थे.

आजतक के संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक उमेश पाल की हत्या के बाद असद और गुड्डू मुस्लिम अखलाक के घर पहुंचे थे. अखलाक ने दोनों को 50-50 हजार रुपये दिए थे. रिपोर्ट के मुताबिक यूपी STF को एक CCTV फुटेज भी मिला था, जिसमें अखलाक, असद को गले लगाता दिख रहा था. 

ये भी पढ़ें- 'बमबाज' गुड्डू मुस्लिम यूपी STF के पास जमा है? ADG अमिताभ यश ने क्या बता दिया?

वीडियो: लल्लनटॉप बैठकी: UP STF चीफ़ अमिताभ यश ने अतीक मर्डर, विकास दुबे एनकाउंटर और मुख्तार अंसारी पर क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()