'बमबाज' गुड्डू मुस्लिम यूपी STF के पास जमा है? ADG अमिताभ यश ने क्या बता दिया?
यूपी STF के ADG अमिताभ यश ने लल्लनटॉप को गुड्डू मुस्लिम पर क्या बताया?

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) गुड्डू मुस्लिम की तलाश कर रही है. उस पर 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में बमबाजी करने का आरोप है. गुड्डू मुस्लिम हत्या वाले दिन से ही फरार है. तब से इस हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर या वारदात में मौतें होती रहीं. इस बीच कई बार गुड्डू मुस्लिम के पकड़े जाने की खबरें आईं, लेकिन वे फर्जी निकलीं. इस सिलसिले में लल्लनटॉप ने यूपी STF के ADG (एडिशनल डायरेक्टर जनरल) अमिताभ यश से सवाल किया. ADG ने साफ किया कि 'STF ने गुड्डू मुस्लिम को उठा लिया' ऐसी चर्चाएं सिर्फ अफवाह हैं.
गुड्डू मुस्लिम के पकड़े जाने की अटकलें13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. उसी दिन गुड्डू मुस्लिम को घेरे जाने की खबरें आई थीं. तब यूपी पुलिस के स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसी अटकलों से इनकार कर दिया था. अगले दिन कई लोगों ने गुड्डू मुस्लिम के गिरफ्तार होने का दावा किया. ये भी गलत जानकारी थी.
अब दी लल्लनटॉप के स्पेशल शो 'बैठकी' में यूपी STF के ADG अमिताभ यश ने बताया है कि STF पूरी ताकत से गुड्डू मुस्लिम की तलाशी में लगी है, लेकिन अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. शो में उनसे गुड्डू मुस्लिम पर लगाई जा रही तमाम अटकलों पर सवाल किया गया. जवाब में अमिताभ यश ने कहा,
कितना खूंखार है गुड्डू मुस्लिम?गुड्डू मुस्लिम के बारे में यूपी STF के ADG ने बताया,
अमिताभ यश ने बताया कि गुड्डू मुस्लिम एक 'बमबाज' है. ये लोग चलते-फिरते बम बनाने और फेंकने में माहिर होते हैं. उन्होंने बताया कि गुड्डू मुस्लिम दूसरे हथियार, जैसे पिस्टल चलाने में भी माहिर है. ADG के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम खुद से ही अपराध करने में सक्षम है, इसलिए वो खतरनाक है और STF पूरी ताकत से उसके पीछे लगी है.
वीडियो: लल्लनटॉप बैठकी: UP STF चीफ़ अमिताभ यश ने अतीक मर्डर, विकास दुबे एनकाउंटर और मुख्तार अंसारी पर क्या बताया?

.webp?width=60)

