The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Atiq Ahmed and his brother Ashraf killed, accused Lavlesh Tiwari, Sunny and Arun Maurya reached Prayagraj 2 days back to kill

"हत्यारे 2 दिन पहले प्रयागराज पहुंचे, होटल में रुके", कहां बनाई प्लानिंग?

प्रयागराज पुलिस अबतक क्या-क्या पता कर पाई?

Advertisement
Atiq Ahmad and Ashraf Ahmad killed accused prayagraj hotels
पुलिस पूछताछ में उगले राज | फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
16 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 16 अप्रैल 2023, 02:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

‘लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मारने के लिए 2 दिन पहले प्रयागराज पहुंच गए थे.’ प्रयागराज पुलिस को हत्या आरोपियों से पूछताछ के दौरान ये जानकारी मिली है. आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक लवलेश, सनी और अरुण घटना को अंजाम देने से 48 घंटे पहले प्रयागराज पहुंचे थे और वहां रुकने के लिए एक होटल लिया था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिन होटलों में ये लोग रुके थे, वहां पुलिस पूछताछ कर रही है. कई होटलों में पुलिस देर रात से छापामारी कर रही है. कहा जा रहा है कि एक आरोपी पीठ पर एक बैग टांग कर घटना को अंजाम देने पहुंचा था. जबकि अन्य के पास कोई सामान नहीं था. ऐसे में संभावना है कि बाकी आरोपियों का सामान होटल में ही होगा. पुलिस को लगता है कि इनके सामान में कोई ऐसा सबूत मिल सकता है, जिससे इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लग सके.

पूछताछ में और क्या पता लगा?

अतीक और अशरफ की हत्या के आरोपियों ने पूछताछ में ये भी बताया है कि वो बड़ा माफिया बनना चाहते हैं, इसलिए वारदात को अंजाम दिया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि आखिर कब तक वो छोटे मोटे शूटर बने रहेंगे, बड़ा माफिया बनने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अभी इन तीनों के बयानों पर भरोसा नहीं कर रही है. तीनों के बयानों में विरोधाभास है.

प्रयागराज से बाहर के हैं आरोपी

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों आरोपी प्रयागराज के बाहर के रहने वाले हैं. आरोपी लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है. वहीं अरुण मौर्य कासगंज का निवासी है. तीसरा आरोपी सनी हमीरपुर से है.

रिपोर्ट के अनुसार पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना यही पता बताया है, पुलिस इनके बयानों को वेरीफाई कर रही है. जांच में एक बात अफसरों को क्लियर हो रही है कि तीनों अतीक और अशरफ की हत्या के मकसद से ही प्रयागराज आए थे.

इससे पहले, 15 अप्रैल की रात को गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई. पुलिस दोनों को मेडिकल के बाद ले जा रही थी. हत्या से ठीक पहले दोनों मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान तीन आरोपियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. गोलीबारी के बाद धार्मिक नारे लगाए. अतीक और अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया.

वीडियो: अतीक अहमद और अशरफ के मर्डर पर प्रयागराज कमिश्नर ने क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()