The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • At Reliance AGM, Mukesh launches JioPhone which is effectively free

जियो का नया फ्री फोन लेने से पहले उसके बारे में ये बातें जान लीजिए

फोन की दुनिया का रजनीकांत आ रहा है.

Advertisement
pic
21 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 21 जुलाई 2017, 09:07 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ पचास तरह के काम करती है. लेकिन फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का सबसे जाना-पहचाना इंट्रो यही है कि वो जियो की मालिक है. तो जब रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी कंपनी की सालाना जनरल बॉडी मीटिंग में बोलने खड़े हुए, पब्लिक कान की फ्रीक्वेंसी 'जियो' शब्द सेट कर के सुनने लगी. अंबानी ने भी निराश नहीं किया. डाटा खपा-खपा कर अघा चुके लोगों के लिए उनका नया वरदान था, JioPhone. अब तक जीयो की Volte सर्विस के लिए आपके पास एक स्मार्ट फोन होना ज़रूरी था. JioPhone एक फीचर फोन होगा. आम भाषा में सादा फोन. जैसा स्मार्ट फोन के आने से पहले एक ज़माने में मोबाइल हुआ करता था. इससे पहले आप चप्पल झाड़कर लाइन में लगने के लिए तैयार हों, जान लीजिए कि JioPhone है क्या बलाः
# JioPhone सितंबर से मिलना शुरू होगा. इसके लिए प्रीबुकिंग 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी. # जियो की तरह ही JioPhone भी फ्री ऑफर के साथ आता है. आपको फोन खरीदने के लिए 1500 रुपए सेक्योरिटी डिपॉज़िट के तौर पर देने है. कंपनी 3 साल बाद इसे वापस कर देगी. # जियो फोन पर वॉइस कॉल हमेशा के लिए मुफ्त रहेंगे. # JioPhone 153 रुपए में अनलिमिटिड डाटा का ऑफर आएगा. # कंपनी हर हफ्ते 50 लाख JioPhone मार्केट में लाने का टार्गेट रखने वाली है. # जियो फोन को आप टीवी से जोड़ पाएंगे. इसमें ऐसा जुगाड़ होगा कि स्मार्ट टीवी से भी जुड़ जाए और पुराने डिब्बा टीवी से भी. # फोन में कैमरा, टॉर्च, एफ एम रेडियो और मेमोरी कार्ड स्लॉट होगा.
 
ये भी पढ़ेंः

एक रुपए में स्मार्टफोन और पावरबैंक पाने का मौका!

सियाचिन की बर्फ से गले हुए पैर वाले फौजी की फोटो आपने शेयर की?

मोबाइल खराब हो, तो वो काम करो, जो इस लड़के ने किया

7 हज़ार वाला Moto C Plus मोबाइल सिर्फ 500 रुपये में मिल सकता है

लॉन्च होने के बाद से पहली बार जियो के बारे में इतनी बुरी खबर आई है

   

Advertisement

Advertisement

()