13 साल की बेटी से रेप किया, फिर अदालत में अपनी पत्नी का गला रेतकर मार डाला
क्योंकि वो मामले में सच के साथ खड़ी थी. गवाही देने वाली थी.
Advertisement

देशभर में बीते एक हफ्ते में क़रीब पांच ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें नाबालिग से रेप के बाद हत्या हुई हो. सांकेतिक फोटो.
Quick AI Highlights
Click here to view more
असम से एक बहुत वीभत्स खबर आई है. एक आदमी था, जिसपर अपनी नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप था. शुक्रवार को उसने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी. उसी अदालत में, जहां उसपर अपनी 13 साल की बेटी से रेप का मुकदमा चल रहा था.
2017 के सितंबर में डिब्रूगढ़ में रीता नाम की एक औरत ने पुलिस में शिकायत की कि उसी के पति पूर्ण नाहर डेका ने उसकी नाबालिक बेटी के साथ रेप किया है. जुर्म साबित होने पर पुलिस ने डेका को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पिछले 9 महीने और 5 दिन वो जेल में रहा. लेकिन 6 जून को उसे बेल मिल गई. 15 जून को मुकदमे की तारीख लगी. डेका पेशी पर आया. इस दिन रीता डेका के खिलाफ गवाही देने वाली थी. इसीलिए वो अपने रिश्तेदारों के साथ आई हुई थी.
रीता, डेका और रिश्तेदार एक बेंच पर बैठे हुए थे. सुबह 1040 का वक्त था. पेशी शुरू होने में अभी वक्त था. तभी रीता और डेका में किसी बात को लेकर बहस हो गई. कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही डेका ने अचानक चाकू निकाला और रीता का गला रेत दिया. पुलिस के मुताबिक ये सब इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ करने का मौका ही नहीं मिला. अपने सामने इतना हिंसक दृश्य देखने पर जिसे जिधर जगह मिली, बचने भागा.
दूसरी तरफ रीता बेसुध होकर फर्श पर गिर गई. उसे डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहली उसकी जान जा चुकी थी. डेका ने वहां से भागने की भी कोशिश की, लेकिन दबोच लिया गया. अब उसपर बेटी के रेप के साथ-साथ पत्नी की हत्या का मुकदमा भी चलेगा. इस पूरे वाकये में सबसे दुखद बात ये है कि रीता और डेका के बच्चे अब बिना मां-बाप अपनी ज़िंदगी गुज़ारेंगे. बेटी के अलावा उनका एक 15 साल का लड़का भी है.
ये भी पढ़ेंः इन दलित बच्चों के साथ हुई दरिंदगी देखकर दिमाग खराब हो जाता है बिहार में पति को पेड़ से बांधकर किया पत्नी और बेटी से गैंग रेप देश में नया कानून बना है: भैंस चोरी की, तो पीट-पीटकर मार डाला जाएगा! कुत्ते पर सड़क बनाने से बड़ी गलती यूपी पुलिस ने की है रणबीर कपूर जिम जाने के लिए जो काला पजामा पहनते हैं वो कितने का है? वीडियो: जब भैय्यूजी महाराज की दूसरी शादी के दिन एक महिला की FB पोस्ट ने हंगामा खड़ा कर दिया