जब शाहरुख से किसी ने उनके चौथे बच्चे के बारे पूछा और...
जवाब आप खुद पढ़ें तो बेहतर.


ये 'कभी हां कभी ना' का सुनील है. इसे देखते वक्त आपको नहीं लगेगा कि आप शाहरुख खान को देख रहे हैं. फिल्म में आपको एक सीधा-सादा, अपनी धुन में खोया एक जवान लड़का दिखेगा. जो बड़ा वलनरेबल है. हीरो टाइप फील नहीं देता. गलतियां करता है. ज्यादा पसंद नहीं किया जाता. एकदम आम सा.
मेरा और शाहरुख का तो तब का है, जब बुरे के नाम पर बस इतना पता था कि पैंट में सू-सू करना बुरी बात है. शाहरुख के लिए मेरी फीलिंग हमेशा वैसी ही रही, जैसी आपको अपने बचपन के दोस्त के लिए होती है. तो क्या हुआ जो शाहरुख खान की फिल्में घनघोर एवरेज होती हैं. कुछेक फिल्में छोड़कर सारी एवरेज फिल्में. मगर एक बात में वो ठीक हैं. सेंस ऑफ ह्यूमर. उनको हंसना और हंसाना, दोनों आता है. फिल्मों में भले ही वो ठंडे और बासी जोक मारते हों, लेकिन उनके इंटरव्यू देखिए. उनको लाइव इंटरेक्ट करते हुए देखिए. एक से एक मस्त रेफरेंसेज़. क्या विट. क्या टाइमिंग. आपको महसूस होगा. कि यार, ये इंसान बस फिल्में नहीं कर रहा. दुनिया-जहान की चीजें पढ़ भी रहा है. इस मामले में उनका हाथ कोई नहीं पकड़ सकता है. वो ट्विटर पर कई बार अपने फैन्स के साथ बातें करते हैं. मतलब, आप उनको सवाल लिखो. वो जवाब देंगे. ये होता है- 'आस्क एसआरके'. कभी फनी से, कभी डांटने वाले, कभी बदतमीज. इमेज बनाने वाली बात नहीं होती है उनके जवाबों में. शाहरुख हर तरह के जवाब देते हैं. जवाबों का सैंपल पढ़िए, मालूम चलेगा. और ये 6 जून के 'Ask SRK' में पूछे गए सवालों के जवाब हैं.
गीतिका तुली- शाहरुख, आप तो चार्मर हैं. बहुत अच्छे इंसान हैं. लाखों लोग आपसे मुहब्बत करते हैं. आप इस ट्वीट को सेव करके रख लीजिए. जब भी कभी आप उदास हों (लो महसूस करें), तब इसे कई बार पढ़िएगा. शाहरुख- शुक्रिया. लेकिन मेरी परेशानी कुछ और ही है. मैं हमेशा हाई रहता हूं.
राज जाबरा- हे भगवान, हे भगवान. मुझे अभी-अभी याद आया कि मैंने एक सपना देखा था. उसमें मैंने देखा कि आपका चौथा बच्चा होने वाला है. ये कितना प्यारा और मजेदार सपना था. शाहरुख- हे भगवान, हे भगवान. अच्छा होगा कि मैं अबराम के कपड़े संभालकर रखना शुरू कर दूं. अगर कहीं आपका सपना सच हो गया, तो ये कपड़े काम आ जाएंगे.Thank u but my problem is opposite...I am always on a high! https://t.co/fsZXEY6ZHt
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 6, 2018
चार्ली- मैं एक लड़की से प्यार करता हूं. उसका नाम सेंड्रा है और वो बर्लिन की रहने वाली है. ये लॉन्ग डिस्टेन्स वाला रिश्ता है. मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा रिश्ता अच्छा निभेगा. प्लीज, आप भी अपनी शुभकामनाएं दीजिए. शाहरुख- अगर वो लड़की बांद्रा की रहने वाली होती, तो मैं ज्यादा काम आ सकता था तुम्हारे. खैर, ऑल द बेस्ट तुमको.OMG OMG!! Better save AbRam’s clothes just for in case your dream comes true..kaam aa jayenge https://t.co/alixtVHmV6
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 6, 2018
राइटिस्ट सिंघवी- मैं सलमान खान का ज्यादा बड़ा फैन हूं. कैसा लगा ये जानकर? शाहरुख- मैं भी उससे बहुत प्यार करता हूं.Would have been more helpful with her if she was from Bandra, but all the best man https://t.co/Obz7RljSrY
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 6, 2018
अनाई कोमागन- सर, ऐसी कौन सी चीज है जो आनंद एल राय को औरों से अलग बनाती है? शाहरुख- उनकी फिल्मों में भावनाएं उड़ती हैं.Main bhi usse bahut pyaar karta hoon... https://t.co/tkEkruA0mm
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 6, 2018
अक्षय ककंरिया- सर, आपकी आंखें (दिल वाला इमोजी) शाहरुख- मैं जानता हूं (लंबी सांस छोड़ते हुए) क्या करुं...His emotions fly... https://t.co/0nJvMHSMqk
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 6, 2018
इकरा- कभी आपको खाली-खाली सा एहसास होता है? सुकूं महसूस नहीं होता? काम की वजह से नहीं, बस यूं ही. माफ कीजिएगा अगर आपको ये लगे कि सुबह के लिहाज से मैंने ज्यादा ही निराश करने वाला सवाल पूछ लिया है तो. शाहरुख- मेरे तीन खूबसूरत बच्चे हैं. एक प्यारी बीवी है. बहन है. मेरे पास खालीपन के लिए कोई जगह ही नहीं है.I know (sigh) kya Karoon... https://t.co/EwzlbH1msU
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 6, 2018
I have three beautiful children and a lovely wife and sister..have no space for empty... https://t.co/TUnx1laomz
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 6, 2018
Close but won’t pass scrutiny!! https://t.co/mom8bTOFwE
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 6, 2018
I would reply to u but I don’t know if u r appropriately and fashionably dressed for my reply... https://t.co/r33eNR3fbs
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 6, 2018
Bhai ab Messi ko bhi wish karna padhe, aise din toh nahi aaye. He makes his own luck and goals. Best to him. https://t.co/CTsDsTboy6
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 6, 2018
ये भी पढ़ें:
इस फिल्म को बनाने के दौरान मौत शाहरुख ख़ान को छूकर निकली थी!
सलमान ही नहीं, शाहरुख भी खा चुके हैं हवालात की हवा
मैं फ़िल्म देखता था और चाहता था कि शाहरुख़ खान मर जाए
अनुराग कश्यप ने शाहरुख के साथ पांच फिल्में बनाई हैं, जो आपने नहीं देखीं!
'ज़ीरो' के बारे में ये बातें जानकर फिल्म देखने की चुल्ल उठने लगेगी
जब शाहरुख की प्लेन क्रैश में मौत हो गई तो ट्वीट कौन कर रहा है?
शाहरुख की इस फिल्म की शूटिंग में ठंड से डायरेक्टर का हाथ जल गया था

