The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ashok gehlot on rumours about being the next president of congress party sonia gandhi rahul gandhi

अशोक गहलोत अगले कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे? दिल्ली पहुंचे तो कहा - "सोनिया जी से मुलाकात हुई"

"अब उनसे मुलाकात नहीं होगी, तो किससे होगी? जेपी नड्डा से होगी?”

Advertisement
pic
25 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2022, 04:59 PM IST)
sonia gandhi ashok gehlot congress president rahul gandhi
क्या सोनिया गांधी अशोक गहलोत को बनाएंगी नया कांग्रेस अध्यक्ष? (फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कांग्रेस पार्टी के पास अपना नया अध्यक्ष चुनने के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है. 20 सितंबर तक पार्टी को अगले अध्यक्ष के नाम की घोषणा करनी है. इस बीच ये चर्चा होने लगी है कि ये जिम्मेदारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिलने वाली हैं. खबरों के मुताबिक अशोक गहलोत से पार्टी की कमान संभालने का आग्रह किया गया है. दिल्ली आए और मीडिया से मुखातब हुए तो बयान सामने आया.

आजतक से जुड़ी मौसमी सिंह के साथ बातचीत में अशोक गहलोत ने कहा

“ये काफी समय से मीडिया वालों ने फैला रखा है. अगर सोनिया गांधी ने मीडिया वालों से कहा हो तो अलग बात है. 28 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक है. उसी दिन तय होगा कि चुनाव अभी होना है कि बाद में कराया जाए.”

अशोक गहलोत से जब सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के बारे में पूछा गया तो वो बोले

“मेरी तो मुलाकात उनसे होती रहती है. थोड़ी देर पहले भी हुई. अब उनसे मुलाकात नहीं होगी, तो किससे होगी, नड्डा (बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा) से होगी?”

Congress जो भी काम दे: Ashok Gehlot

अध्यक्ष पद को लेकर अशोक गहलोत ने बताया कि पार्टी आगे उन्हें जो भी काम देगी वो उसे करेंगे. उन्होंने कहा

“हम सौभाग्यशाली हैं. अगर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाएं उनके प्रति अच्छी हैं, तो यह तो अच्छी ही बात है. पार्टी ने जो भी काम दिया है, चाहे वो केन्द्रीय मंत्री का हो, प्रदेश अध्यक्ष का हो या फिर महामंत्री बनने का...पार्टी आगे मुझे जो भी काम देगी, हम वो करते रहेंगे.”

मीडिया से बातचीत में गहलोत पहले भी कह चुके हैं कि वो इस बारे में नहीं जानते और उन्हें यह बात मीडिया से पता चली है.

लेकिन बातचीत में अशोक गहलोत ने मजबूती से खुद के अध्यक्ष बनने की बात को नकारा नहीं है. 

बता दें कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है. पार्टी की कमान किसके हाथ आएगी इसका सभी को इंतजार है. राहुल गांधी पहले कई बार अध्यक्ष ना बनने को लेकर अपनी बात साफ कह चुके हैं. राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि अगला अध्यक्ष नेहरू-गांधी परिवार से नहीं होगा. 

देखें वीडियो- कांग्रेस ने आजाद को जम्मू-कश्मीर कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया, उन्होंने कुछ ही घंटों में इस्तीफा दे दिया

Advertisement

Advertisement

()