"पापा लड़का ढूंढ रहे हैं"- ओवैसी ने कौन सी कहानी सुनाकर PM मोदी पर निशाना साधा?
ओवैसी गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
.webp?width=210)
लोकसभा सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने गुजरात में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार के वादों को गिनाते हुए कहा कि अगर किसी को फेंकना है तो आपसे (पीएम मोदी) सीखे. 22 नवंबर को ओवैसी अहमदाबाद के दानीलिम्डा में अपने प्रत्याशी के लिए जनसभा कर रहे थे. यहां से AIMIM ने कौशिका परमार को टिकट दिया है. दानीलिम्डा एक रिजर्व (SC) सीट है.
ओवैसी ने कहा कि 2014 के हिसाब से देखें तो अब तक 16 करोड़ नौकरी मिलनी चाहिए थीं. लेकिन अब उन्होंने आंकड़ा कम करके 10 लाख कर दिया है. इसी दौरान उन्होंने एक किस्सा सुनाया. ओवैसी ने कहा,
ओवैसी ने रोजगार के साथ दूसरे वादों को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने साल 2014 में हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था. 8 साल हो गए. अब बोल रहे हैं कि 2024 तक 10 लाख नौकरी दूंगा. उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में बेरोजगारी 13 फीसदी है.
AIMIM चीफ ने सरकार से सवाल करते हुए आगे कहा,
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवैसी गुजरात में अपने प्रत्याशियों के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. 23 नवंबर की शाम वो गोधरा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे. गुजरात चुनाव में पार्टी ने 14 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा है.
गुजरात चुनाव 2022: लल्लनटॉप से गोधरा वालों ने राहुल, केजरीवाल और ओवैसी के चुनाव पर क्या कहा?

.webp?width=60)

