The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arvind Kejriwal promises free electricity up to 300 units if wins Gujarat election

गुजरात के लिए केजरीवाल का फ्री बिजली का वादा दिल्ली वालों को बहुत बुरा लगने वाला है

गुजरात चुनाव को लेकर सूरत पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वहां लोगों से बिजली को लेकर बहुत बड़ा वादा कर दिया है.

Advertisement
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
गुजरात में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (वीडियो का स्क्रीनशॉट)
pic
सुरभि गुप्ता
21 जुलाई 2022 (अपडेटेड: 21 जुलाई 2022, 11:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गुरुवार, 21 जुलाई को गुजरात दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गुजरात में फ्री बिजली देने का वादा कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात की सत्ता में आती है, तो हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी. 

गुजरात में फ्री बिजली का वादा

गुजरात में इस महीने अरविंद केजरीवाल का यह दूसरा दौरा है.गुरुवार को वो सूरत में एक टाउन हॉल बैठक में लोगों को संबोधित कर रहे थे. इसमें उन्होंने कहा, 

Image embed
Image embed

आजतक की गोपी घांघर की रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा,

Image embed

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली को लेकर तीन काम दिल्ली और पंजाब में किए, वही गुजरात में करेंगे. उन्होंने बताया,

Image embed

बता दें कि दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलती है. वहीं 201 से 400 यूनिट तक बिजली की खपत पर सब्सिडी दी जाती है. हालांकि, अब इस साल अक्टूबर से दिल्ली में मुफ्त या सस्ती बिजली वैकल्पिक होगी. यानी अगर उपभोक्ता बिजली सब्सिडी चाहता है, तभी उसे मुफ्त या सब्सिडी वाली बिजली मिलेगी.

(लल्लनटॉप को और करीब से जानें)

पीएम मोदी के रेवड़ी वाले बयान पर पलटवार

इतना ही नहीं केजरीवाल ने पीएम मोदी के फ्री में रेवड़ी वाले बयान पर भी फिर पलटवार किया. सूरत में केजरीवाल ने कहा,

Image embed

केजरीवाल ने कहा,

Image embed
Image embed

केजरीवाल ने ये भी कहा कि गुजरात के लोग 27 साल के भाजपा शासन से तंग आ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं. दिल्ली के सीएम ने बताया कि उनकी पार्टी अगले कुछ हफ्तों में गुजरात के  लिए क्या करने की योजना बना रही है, इस पर अपना एजेंडा साझा करेगी.

वीडियो- अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने से रोके जाने के पीछे कहीं ये वजह तो नहीं?

Advertisement

Advertisement

()