The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • arvind kejriwal attacks bjp as he skips ed summon says you can arrest me but not my ideology

ED ऑफिस के बजाय रोड शो करने सिंगरौली पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया

एक चुनावी कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement
pic
2 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:02 PM IST)
arvind kejriwal attacks bjp as he skips ed summon says you can arrest me but not my ideology
केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम अन्ना आंदोलन से निकले हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के शराब नीति घोटाला (Delhi Liquor Policy Case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा था. ED ने केजरीवाल को 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था. लेकिन केजरीवाल पेशी के लिए नहीं पहुंचे. वो बजाय इसके मध्यप्रदेश पहुंच गए. यहां एक चुनावी कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधा है (Kejriwal attacks BJP). केजरीवाल ने कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

केजरीवाल मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करने पहुंचे थे. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,

“दिल्ली में रोज खड़े होकर धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे. केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे, केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे. हज़ारों-लाखों केजरीवालों को कैसे गिरफ्तार करोगे. तुम्हारी दस साल से देश में सरकार है. आज देश का बच्चा-बच्चा पूछ रहा है कि देश में कितने स्कूल बनाए. किस-किस के मुंह बंद करोगे.”

केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम अन्ना आंदोलन से निकले हैं. रामलीला मैदान की स्टेज पर मैं, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया बैठते थे. हमें गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन जो करोड़ों लोगों की भीड़ रामलीला मैदान में आती थी, उन्हें कैसे गिरफ़्तार करोगे. केजरीवाल ने कहा कि, वो जेल जाने से नहीं डरते. दिल्ली सीएम ने कहा,

“हम यहां अपने लिए नहीं आए. जहां-जहां आम आदमी पार्टी प्रचार करने जाती है, जीतना शुरू कर देती है. जैसे आपने पिछले चुनाव में रानी अग्रवाल को समर्थन दिया था, वैसे ही इस बार भी दीजिए. सिंगरौली से यह शुरुआत होगी और मध्य प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचेगी.”

केजरीवाल ने आगे कहा कि, जिस दिन चुनाव के नतीजे आएंगे उन्हें नहीं पता कि वो जेल में रहेंगे या बाहर. लेकिन जहां भी रहेंगे, आवाज आनी चाहिए कि सिंगरौली में केजरीवाल आया था और सिंगरौली वालों ने ऐतिहासिक जीत देकर भेजा है.

सीएम ने आगे कहा, 

“10 साल पहले दिल्ली के लोगों ने राजनीति बदल दी. लोग कहते थे कि शायद केजरीवाल की ज़मानत बच जाए, लेकिन AAP की 67 सीटें आईं. CWG घोटाला, 2G घोटाला… पहले दिल्ली घोटालों के नाम से जानी जाती थी और अब अस्पतालों से जानी जाती है.”

बीजेपी बोली भाग क्यों रहे हैं?

उधर अरविंद केजरीवाल के ED की पेशी के लिए नहीं पहुंचने पर बीजेपी ने उन पर तंज कसा. पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अगर केजरीवाल ने कुछ गलत नहीं किया है तो वो भाग क्यों रहे हैं. वो ED के समन से डर रहे हैं. पात्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सीएम को किसी पर भी भरोसा नहीं है.

(ये भी पढ़ें: 'केजरीवाल को जेल में डालो और...', AAP ने ED के समन की क्या वजह बताई?)

वीडियो: अरविंद केजरीवाल को ED से नोटिसआया तो AAP ने ये चेतावनी दे दी

Advertisement

Advertisement

()