The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Arbaaz Khan accepted to Mumbai police that he is involved in IPL betting scam

IPL सट्टेबाजी में फंसे अरबाज ने जो बोला वो खान परिवार की मुश्किलें बढ़ाने वाला है

पुलिस ने 3 घंटे की पूछताछ, सलमान को मदद के लिए आना पड़ा आगे.

Advertisement
pic
2 जून 2018 (अपडेटेड: 2 जून 2018, 12:57 PM IST)
Img The Lallantop
आईपीएल सट्टेबाजी में बुरा फंसे हैं अरबाज खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान पर पुलिस का शिकंजा और कस गया है. 2 जून को पुलिस से पूछताछ में अरबाज सब उगल बैठे. उन्होंने कबूल लिया कि वो सट्टा लगाते थे. उन्होंने इंटरनेशनल बुकी सोनू जालान के साथ बातचीत और लिंक को भी स्वीकारा. ये भी बताया कि उनको सट्टेबाजी में करीब 2.75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.
पुलिस की ये पूछताछ 3 घंटे तक चली. इस दौरान पुलिस ने अरबाज से ये जानना चाहा कि वो सट्टेबाजी में कैसे आए? सोनू जालान को कैसे जानते हैं? परिवार वालों को इसकी जानकारी थी? एक और बात की बहुत चर्चा थी कि अरबाज को धमकी मिल रही है तो पुलिस ने उनसे ये भी जानना चाहा कि क्या उन्हें धमकाया जा रहा था. अरबाज ने इस दौरान बताया कि उन्होंने आईपीएल के साथ ही अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में भी सट्टा लगाया है. वो करीब 4-5 साल से इस धंधे में शामिल हैं.
बुकी के साथ अरबाज खान.
बुकी के साथ अरबाज खान.

अरबाज ने ये भी बताया कि उनके परिवार के लोग सट्टा लगाने से उन्हें रोकते थे. उन्होंने यह भी बताया कि पारिवारिक तनाव की वजह से ही वह सट्टेबाजी के खेल में आए. पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक की भी एक वजह सट्टेबाजी को बताया जा रहा है. मलाइका उन्हें इसके लिए मना करती थीं. पुलिस ने बुकी सोनू जालान के साथ फोटोज और पूछताछ में अरबाज का नाम सामने आने पर ही उन्हें समन भेज तलब किया था. जालान के संबंध सीधा अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद के साथ हैं. दाउद का पैसा वो ही आईपीएल की बेटिंग में लगवाने का काम करता है. सोनू जालान को पुलिस ने कुछ हफ्ते पहले ही गिरफ्तार किया था. अब अरबाज फंसे हैं. अरबाज की ओर से उनके भाई सलमान खान की लीगल टीम इस मामले में उनका पक्ष रखेगी.
विंदू दारा सिंह भी फंस चुके हैं
ऐसा पहली बार नहीं है, जब बॉलिवुड का नाम आईपीएल और सट्टा बाजार के साथ जुड़ा हो. इससे पहले 2013 में विंदु दारा सिंह का नाम भी सटोरियों के साथ जुड़ चुका है. विंदु की गिरफ्तारी भी हुई थी. उस वक्त भी कई सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था. तभी विंदु का नाम निकलकर सामने आया था. ये सामने आया था कि वो बॉलिवुड और क्रिकेट सटोरियों के बीच एक लिंक की तरह काम रहे थे. हालांकि इसके कोई सुबूत नहीं मिले थे.
अमिताभ बच्चन के साथ विंदू दारा सिंह.
अमिताभ बच्चन के साथ विंदू दारा सिंह.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर भी सट्टेबाजी का आरोप लग चुका है. फिक्सिंग के आरोप में घिरने के बाद राज कुंद्रा पर क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों को लेकर आजीवन बैन लगा है. शिल्पा-राज IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक थे. इन्हीं मामलों में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स दो साल के लिए आईपीएल से बाहर हो गई थीं.


ये भी पढ़ें-
IPL फ़िक्सिंग: गुजरात की टीम के दो प्लेयर्स 'सेट' थे!

IPL के सबसे बड़े बॉलर राशिद खान को वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने धो के धर दिया

शाहिद अफरीदी को आखिरी मैच में जो छूट मिली, उससे गेल पक्का नाराज होंगे

जब इंडिया में एक बॉलर स्टंप उखाड़कर बैट्समैन को मारने लगा

11 साल में सिर्फ 20 मैच खेलने वाला खिलाड़ी, जो ठीक से खेलता तो इंडिया को धोनी न मिलता

Advertisement

Advertisement

()