अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगवाया नारा, "देश के गद्दारों को, गोली मारो *लों को"
क्या केन्द्रीय मंत्री ऐसे बयान दे सकता है?
Advertisement

दिल्ली में चुनाव होने हैं और केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने वही नारे लगाए हैं, जो अक्सर गुंडई का आरोप झेल रहे दक्षिणपंथी दल लगाते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक नारा है. विवादित नारा. "देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को". जब विवाद होता है तो अक्सर दक्षिणपंथी संगठनों के लोग ये नारा लगाते हैं. नारा कि सीधे गोली मारने की अपील. कोई छुटभैया नेता कहे तो समझ में भी आता है. लेकिन अगर एक केन्द्रीय मंत्री कहे तो?
एक केन्द्रीय मंत्री ने ये काम कर दिया है. अनुराग ठाकुर. भाजपा नेता और वित्त राज्यमंत्री. नई दिल्ली के रिठाला एरिया में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. यहां के प्रत्याशी मनीष चौधरी का प्रचार करने पहुंचे थे.
अनुराग ठाकुर ने बोला, "देश के गद्दारों को...". भीड़ ने शुरुआत में कुछ नहीं कहा. फिर से अनुराग ठाकुर ने आवाज़ लगाई. भीड़ ने कहा "गोली मारो सालों को". अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीछे तक आवाज़ आनी चाहिए. फिर से लगवाया नारा. भीड़ ने भी जवाब दिया, और अब अनुराग ठाकुर सवालों के घेरे में. मंच पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद थे. थोड़ी देर बाद अमित शाह भी पहुंचे.
देखिए वीडियो :
लल्लनटॉप वीडियो : सौरव गांगुली बीसीसीआई प्रेसिडेंट, अनुराग ठाकुर के भाई ट्रेज़रर तो अमित शाह के बेटे सेक्रेटरी बने
सवाल वही. क्या केन्द्रीय मंत्री ऐसे बयान दे सकता है? कांग्रेस ने निशाना साधा है. महिला कांग्रेस ने लिखा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ध्रुवीकरण करने के लिए बेकरार है.केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर "देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को" नारा लगवाते हुए. pic.twitter.com/EDT83V5yxB
— Siddhant Mohan (@Siddhantmt) January 27, 2020
अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा है कि अनुराग ठाकुर पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए. भाजपा को प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री के तौर पर ऐसे ही लुच्चे मिलते हैं.BJP's desperate attempt to polarise delhi elections
@ianuragthakur campaigning in Delhi today. “ देश के ग़द्दारों को , गोली मारो सालों को। “ Will @ECISVEEP take any action for this open call for violence#AnuragThakur pic.twitter.com/Tsu60vpLNw — All India Mahila Congress (@MahilaCongress) January 27, 2020
This fellow should be in jail for incitement. Instead he is in the Cabinet. BJP finds only such lumpens as Candidates & for Cabinet https://t.co/mXBH4q3uPK
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) January 27, 2020
लल्लनटॉप वीडियो : सौरव गांगुली बीसीसीआई प्रेसिडेंट, अनुराग ठाकुर के भाई ट्रेज़रर तो अमित शाह के बेटे सेक्रेटरी बने

