The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Annu Awasthi Kanpur viral video requesting Rahul Gandhi to wear jacket

"सूटर पहिन लो बाबू"- कानपुर के अन्नू अवस्थी ने अपील की, अब तो राहुल को माननी ही पड़ेगी!

"आपको सिंगल टीशर्ट में देखता है मेरा लड़का, घर के बाहर भाग जाता है सिंगल टी-शर्ट में. अभी जड़ा जाएगा. पसुरी चलने लगेगी. निमोनिया हो जाएगा. हमारे तो रुपया घुस जाएंगे."

Advertisement
pic
20 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2023, 09:54 PM IST)
rahul-gandhi-annu-awasthi
वायरल वीडियो से अन्नू अवस्थी और राहुल गांधी ( फोटो - सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राहुल गांधी ने जैकेट पहन ली है. ‘टू हूम इट मे कनसर्न, बधाई हो.’ भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से ज़्यादा चर्चा राहुल गांधी टी-शर्ट की है. देश के मंथन में ये टॉपिक कॉमन है. राहुल टी-शर्ट क्यों नहीं पहन रहे हैं? गर्म कपड़े कब पहनेंगे? उनको ठंड क्यों नहीं लगती? क्या उनकी मम्मी नहीं डांटतीं?

अब कानपुर के एक आदमी ने लगभग डांट की ही शक्ल में राहुल गांधी से जैकेट पहनने की विनती की है. कहा कि राहुल की वजह से उनका बेटा भी जैकेट नहीं पहनता.

कानपुर के अन्नू अवस्थी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते हैं. कामेडी करते हैं. इसी लहजे में उन्होंने राहुल से विनती की है. अनामिका नाम की ट्विटर यूज़र ने ये वीडियो ट्वीट कर दिया. लोग भर-भर के रिऐक्शन दे रहे हैं. वीडियो में अन्नू मार स्वेटर-शॉल पहनकर बैठे हैं. कह रहे हैं,

"राहुल गांधी जी, हम आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं. आप बहुत जीदार आदमी हो, लेकिन कपड़े पहन ल्यो. आपको सिंगल टीशर्ट में देखता है मेरा लड़का, तो वो भी बार-बार घर के बाहर भाग जाता है सिंगल टी-शर्ट में. अभी जड़ा जाएगा. पसुरी चलने लगेगी. निमोनिया हो जाएगा. हमारे तो रुपया घुस जाएंगे. आप समझ ही नहीं रहे हो. आप जाने किस चीज़ के भरोसे चल रहे हो? अपने लड़के को हम तीन बार मार चुके हैं. वो कहता है, राहुल गांधी घूम रहे हैं ऐसे.

भाई साहब! गलत संदेश जा रहा है. लोग समझ रहे हैं सर्दी नहीं है. बच्चे मानने को तैयार नहीं हैं. सूटर पहिन लो बाबू! हमारा लड़का बिल्कुल तुम्हारे पदचिह्नों पर चलने के लिए उतारू है."

भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के कठुआ ज़िले में पहुंच चुकी है. यहां से आई तस्वीरों में राहुल ने टी-शर्ट पहनी हुई है. जैसे टी-शर्ट की क़ीमत ढूंढी गई, वैसे ही जैकेट की क़ीमत भी खोजी गई. असल में वो जैकेट नहीं, रेनकोट है. जिसे क्वेचुआ नाम की एक कंपनी बनाती है और डेकैथलॉन इसे भारत में बेचती है. बाक़ी इसकी क़ीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें.

वीडियो: राहुल गांधी ने जैकेट पहनी, भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार ऐसा क्‍यों किया?

Advertisement

Advertisement

()