The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rahul Gandhi Wears Jacket During Bharat Jodo Yatra Price

राहुल गांधी ने जो काले रंग की जैकेट पहनी, वो कितने की मिलती है?

राहुल गांधी की टीशर्ट की कीमत की भी खूब चर्चा हुई थी.

Advertisement
pic
20 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2023, 06:58 PM IST)
rahul gandhi jacket rahul gandhi rain coa
राहुल गांधी (फोटो: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Joda Yatra) अपने 125वें दिन पर जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कठुआ जिले पहुंची. इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चर्चा का विषय बन चुकी अपनी टीशर्ट के अलावा और कुछ भी पहने नजर आए. राहुल एक काले रंग की जैकेट पहने नजर आए. बात इसकी कीमत की होने लगी. जैसे यात्रा की शुरुआत में उनकी टीशर्ट की कीमत की हुई थी. ऐसे में हमने उनकी इस जैकेट की कीमत जानने की कोशिश की.

कहां मिलती है ये जैकेट?

राहुल गांधी ने अंबाला में कहा था कि वो तब तक जैकेट नहीं पहनेंगे, जब तक मध्य प्रदेश में उनसे मिली तीनों गरीब लड़कियों को कपड़े नहीं मिल जाते. राहुल गांधी ने कठुआ में जो काले रंग का लबादा पहना हुआ था, दसअसल वो सर्दियों में पहने जाने वाली जैकेट नहीं रेनकोट था. जिसे क्वेचुआ नाम की एक कंपनी बनाती है और डेकैथलॉन इसे भारत में बेचती है. डेकैथलॉन की वेबसाईट पर आप अगर मेन्स हाईकिंग रेनकोट हाफ जिप एनएच 100 सर्च करेंगे, तो आपको ये रेनकोट देखने को मिल जाएगा. हम ये दावा नहीं करते है कि ये रेनकोट सिर्फ इसी वेबसाइट पर मिलेगा. आप इस रेनकोट को डेकाथलॉन की वेबसाईट पर 599 रुपये देकर खरीद सकते हैं.

क्या खास है इसमें?

राहुल ने जो रेनकोट पहना हुआ था, उसकी वाटरप्रूफ रेटिंग 2000mm है. कंपनी दावा करती है कि ये रेनकोट पहनने वाले को हल्की फुल्की बौछार से बचा सकता है. आंकड़ों में समझें तो इसे पहनने वाले को ये एक घंटे में 6 सेंटीमीटर तक की बारिश से बचाने में सक्षम है. ये रेनकोट रिसाइकल्ड प्लास्टिक की बोलतों और यूज्ड कपड़ों का इस्तेमाल कर बनाया गया है. इस रेनकोट की सबसे खास बात ये कि ये मुठ्ठी भर के बैग में आराम से आ जाता है. फिलहाल, राहुल गांधी के इस रेनकोट की चर्चा हो रही है. 

वीडियो: राहुल गांधी ने जैकेट पहनी, भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार ऐसा क्‍यों किया?

Advertisement

Advertisement

()