अनिल कपूर ने JNU हिंसा पर जो कहा, वो हर हिंदुस्तानी के 'मन की बात' है!
सेलेब्स के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया पर, कुछ माइक पर.
Advertisement

जेएनयू हिंसा पर रितेश देशमुख और अनिल कपूर के कमेंट्स
Quick AI Highlights
Click here to view more
जेएनयू. पिछले कई सालों से लगातार चर्चा में बनी हुई यूनिवर्सिटी. हालांकि ये चर्चाएं, गाहे-बगाहे सुर्ख़ियां भी बन जाती हैं. जैसे 05 जनवरी को बन गई थीं. जब शाम को मास्क लगाए कई लोग जेएनयू में घुस गए. छात्रों और टीचरों को पीटा. तीन हॉस्टलों में तोड़फोड़ की.
इससे पहले दिल्ली की एक और यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया भी चर्चा में आई थी. सीएए के विरोध और उस दौरान हुई हिंसा के चलते. और उस वक्त की सबसे खास बात ये थी कि बॉलीवुड, जो आम तौर पर मौन रहता है, काफी मुखर हो गया था. लगभग हर एक्टर, ऐक्ट्रेस, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर ने अपना पक्ष चुना और उसे लेकर ट्वीट पर ट्वीट किए. बात केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रही थी. ये अभिव्यक्ति जनसभाओं से लेकर प्रदर्शनों तक में फैलती चली गई. बल्कि कहा तो ये भी जा सकता है कि अब भी गाहे-बगाहे सीएए के विरोध (और समर्थन) के सुर मुखर हो जाते हैं. हैशटैग वायरल हो जाते हैं.
ABVP के घायल कार्यकर्ता (फोटो: Twitter| abvpjnu)
बॉलीवुड सेलब्रिटीज़ की यही मुखरता जेएनयू में हुई हालिया हिंसा में भी दिखाई दे रही है. आलिया भट्ट से लेकर अनिल कपूर तक, जो लोग जामिया वाले मुद्दे के दौरान भी नहीं बोले थे, अभी अपने विचार व्यक्त करते नज़र आ रहे हैं.
आलिया ने जो कहा वो तो हम आपको पढ़वा ही चुके हैं. उनकी राय
थी कि हमें ये स्वीकार करना चाहिए कि हम गृह युद्ध में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा जिससे साफ़ था कि वो किस पक्ष के समर्थन में थीं.
अब अनिल कपूर ने भी जेएनयू हिंसा पर अपनी बात रखी है. अनिल कपूर ने जेएनयू हिंसा को शॉकिंग बताया. उन्होंने कहा-
: It has to be condemned. It was quite sad & shocking what I saw, it was very disturbing. I could not sleep the whole night thinking about it. Violence is not going to get us anything and those who have done it should be punished. pic.twitter.com/YHAWWnzKid
JNUSU अध्यक्ष आइशी
उधर हर मुद्दे पर बेबाक रहने वालीं शबाना आज़मी ने जेएनयू में हुए हमले पर भी अपनी बात कही-
ट्विटर के माध्यम से व्यक्त किए हैं.
गौतम गंभीर, जो अब बीजेपी के सांसद भी हैं, ने कहा है कि जो गुंडे कैम्पस के अंदर घुसे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं भारतीय टीम के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान ने इस घटना को असाधारण बताया.
राय जिसकी जो भी हो लेकिन पिछले कुछ इंसिडेंट को देखकर ये कहना अनुचित न होगा कि सेलिब्रिटीज़ जितना बेबाक होकर अब अपना ओपिनियन रख रहे हैं, उतना अतीत में कभी नहीं रखा. इस ओपिनियन पर आपका क्या ओपिनियन है, हमें ज़रूर बताइएगा.
वीडियो : आर्टिकल 15, ज़ीरो के एक्टर जीशान 6 साल से नाकारा बैठी कांग्रेस, विपक्ष से क्यों खुश हैं?
इससे पहले दिल्ली की एक और यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया भी चर्चा में आई थी. सीएए के विरोध और उस दौरान हुई हिंसा के चलते. और उस वक्त की सबसे खास बात ये थी कि बॉलीवुड, जो आम तौर पर मौन रहता है, काफी मुखर हो गया था. लगभग हर एक्टर, ऐक्ट्रेस, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर ने अपना पक्ष चुना और उसे लेकर ट्वीट पर ट्वीट किए. बात केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रही थी. ये अभिव्यक्ति जनसभाओं से लेकर प्रदर्शनों तक में फैलती चली गई. बल्कि कहा तो ये भी जा सकता है कि अब भी गाहे-बगाहे सीएए के विरोध (और समर्थन) के सुर मुखर हो जाते हैं. हैशटैग वायरल हो जाते हैं.
ABVP के घायल कार्यकर्ता (फोटो: Twitter| abvpjnu)बॉलीवुड सेलब्रिटीज़ की यही मुखरता जेएनयू में हुई हालिया हिंसा में भी दिखाई दे रही है. आलिया भट्ट से लेकर अनिल कपूर तक, जो लोग जामिया वाले मुद्दे के दौरान भी नहीं बोले थे, अभी अपने विचार व्यक्त करते नज़र आ रहे हैं.
आलिया ने जो कहा वो तो हम आपको पढ़वा ही चुके हैं. उनकी राय
थी कि हमें ये स्वीकार करना चाहिए कि हम गृह युद्ध में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा जिससे साफ़ था कि वो किस पक्ष के समर्थन में थीं.
अब अनिल कपूर ने भी जेएनयू हिंसा पर अपनी बात रखी है. अनिल कपूर ने जेएनयू हिंसा को शॉकिंग बताया. उन्होंने कहा-
मैं पूरी रात सो नहीं सका. हिंसा से हमें कुछ भी हासिल नहीं होने वाला.Bollywood actor Anil Kapoor on #JNUViolence
: It has to be condemned. It was quite sad & shocking what I saw, it was very disturbing. I could not sleep the whole night thinking about it. Violence is not going to get us anything and those who have done it should be punished. pic.twitter.com/YHAWWnzKid
— ANI (@ANI) January 6, 2020अनिल की ये बात कि, 'वो पूरी रात सो न सके', हर उस भारतीय को दुःख देगी जो देश में शांति की, 'सर्वे भवन्तुः सुखिनः' की कामना करता है. उन्होंने इस हिंसा के दोषियों को सजा देने की भी मांग की.
JNUSU अध्यक्ष आइशीउधर हर मुद्दे पर बेबाक रहने वालीं शबाना आज़मी ने जेएनयू में हुए हमले पर भी अपनी बात कही-
जेएनयू में टीचरों और छात्रों पर हुए जघन्य हमले के बाद भी अगर हम नहीं जागते, तो मुझे नहीं पता और किस चीज़ से जागेंगे.
रितेश देशमुख ने अपने ट्वीट में जेएनयू की इस घटना को सरासर क्रूरता (sheer brutality) बताया-If d heinous attack on students n teachers of JNU doesnt become a flashpoint I dont know what else will. A memorandum of demands articulating d students cause from violent attacks hiking of fees 2 change of syllabus must b given to govt. WE ARE with students
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) January 6, 2020
जेएनयू हिंसा के मामले में बॉलीवुड के अलावा कुछ क्रिकेटर्स ने भी अपने विचारAbsolutely disturbed to see the visuals of masked goons enter JNU and attack students & teachers - sheer brutality!! Humble appeal to the police to identify the perpetrators and bring them to justice
— Genelia Deshmukh (@geneliad) January 5, 2020
ट्विटर के माध्यम से व्यक्त किए हैं.
गौतम गंभीर, जो अब बीजेपी के सांसद भी हैं, ने कहा है कि जो गुंडे कैम्पस के अंदर घुसे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं भारतीय टीम के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान ने इस घटना को असाधारण बताया.
राय जिसकी जो भी हो लेकिन पिछले कुछ इंसिडेंट को देखकर ये कहना अनुचित न होगा कि सेलिब्रिटीज़ जितना बेबाक होकर अब अपना ओपिनियन रख रहे हैं, उतना अतीत में कभी नहीं रखा. इस ओपिनियन पर आपका क्या ओपिनियन है, हमें ज़रूर बताइएगा.
वीडियो : आर्टिकल 15, ज़ीरो के एक्टर जीशान 6 साल से नाकारा बैठी कांग्रेस, विपक्ष से क्यों खुश हैं?

.webp?width=60&quality=30)