The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • andhra pradesh train accident 14 dead many injured human error suspected aid announced

आंध्र प्रदेश रेल हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, क्या वजह साामने आई?

29 अक्टूबर की शाम को विजयनगरम जिले में एक पैसेंजर ट्रेन ने दूसरी पैसेंजर ट्रेन को टक्कर मार दी. रेल मंत्री ने बताया मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जा रहा है.

Advertisement
pic
30 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 30 अक्तूबर 2023, 04:21 PM IST)
andhra pradesh train accident updates thirteen dead many injured rail minister announced aid
विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर और विशाखापट्टनम-रायगढ़ा पैसेंजर के बीच टक्कर (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयनगरम जिले में हुए ट्रेन एक्सीडेंट (Train Accident) में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं. रेलवे के प्रवक्ता का कहना है कि दो ट्रेनों के बीच टक्कर संभावित तौर पर ‘मानवीय गलती’ की वजह से हुई है. रेल मंत्री ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. PM मोदी और आंध्र प्रदेश के CM ने भी अतिरिक्त मदद की बात कही है.

ईस्ट कोस्ट रेलवे के प्रवक्ता बिस्वजीत साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा,

हादसे का संभावित कारण ‘मानवीय गलती’ हो सकता है. विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने सिग्नल ओवरशूट किया. ओवरशूटिंग यानी जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने के बजाय आगे बढ़ जाती है.

दो ट्रेनों के बीच टक्कर 29 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे हुई. खबर है कि विशाखापत्तनम से पलासा जा रही स्पेशल पैसेंजर ट्रेन सिग्नल ना होने के चलते कोथसावत्सला के पास अलामंदा और कंटाकपल्ले के बीच बेहद धीमी रफ्तार से बढ़ रही थी. तभी पीछे से आ रही विशाखापट्टनम-रायगढ़ पैसेंजर ने उसे टक्कर मार दी. तीन डिब्बों में ज़्यादा नुकसान हुआ है.

मृतकों-घायलों को कितना मुआवजा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. 

आंध्र प्रदेश के CM YS जगन मोहन रेड्डी ने बताया,

हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. ये सहायता उन लोगों के लिए है जो आंध्र प्रदेश से हैं. जो लोग मारे गए हैं और दूसरे राज्यों से हैं उनके परिवारों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे. आंध्र प्रदेश के गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2-2 लाख रुपये और अन्य राज्यों के गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50,000 रुपये मिलेंगे.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मरने वाले लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलना शुरू हो गया है. गंभीर रूप से घायल और मामूली रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये और 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है.

राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी, रेल मंत्री, आंध्र प्रदेश के CM रेड्डी समेत विपक्ष पार्टी के नेताओं ने भी हादसे को लेकर शोक जताया है. 

Advertisement

Advertisement

()