The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • andhra pradesh train accident news between express train and passenger train

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा: छह यात्रियों की मौत, 18 से ज़्यादा घायल

हादसा विजयनगरम ज़िले में हुआ है. विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन ने विशाखापट्टनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन को टक्कर मार दी.

Advertisement
pic
29 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 30 अक्तूबर 2023, 05:09 PM IST)
andhra pradesh train accident
विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर और विशाखापट्टनम-रायगढ़ा पैसेंजर के बीच टक्कर हुई है. (फ़ोटो - ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में एक पैसेंजर ट्रेन ने दूसरी पैसेंजर ट्रेन को टक्कर मार दी है. जानकारी के मुताबिक़, हादसे (Andhra Pradesh Train Accident) में छह यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं. घायलों की संख्या 18 बताई जा रही है.

न्यूज़ एजेंसी ANI के इनपुट्स के मुताबिक़, हादसा विजयनगरम ज़िले में हुआ. एक पैसेंजर ट्रेन विशाखापट्टनम से रायगढ़ा जा रही थी, मगर ओवरहेड केबल टूटने के चलते रुक गई. पीछे से आ रही पलासा पैसेंजर ने खड़ी पैसेंजर ट्रेन को टक्कर मार दी. तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना की फ़ोटोज़ सामने आई है. उनमें पटरी से उतरे डिब्बे दिख रहे हैं और आसपास भीड़ लगी हुई है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक़, पीछे से आ रही ट्रेन ने लाल सिग्नल तोड़ा था. आशंका है कि ये किसी व्यक्ति की ग़लती है.

ये भी पढ़ें - बिहार ट्रेन एक्सीडेंट: ड्राइवर ने 128 की स्पीड पर लगाया था इमरजेंसी ब्रेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की तरफ़ से X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा गया, 

"PM मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का जायज़ा लिया.

अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. प्रधानमंत्री पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएं."

न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है. टीमें जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें - एक और रेल हादसा! जबलपुर में पटरी से उतरी टैंकर ट्रेन

आंध्र के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया,

"मुख्यमंत्री ने विजयनगरम ज़िले में हुए कंटकपल्ली ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत उपाय करने और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं मिलें."

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विशाखापट्टनम और अनाकापल्ली के नज़दीकी ज़िलों से अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने के आदेश दिए हैं. आसपास के अस्पतालों में इलाज करने के लिए हर तरह की व्यवस्था करने को कहा है. 

Advertisement

Advertisement

()