The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Andhra Pradesh auto driver facbeook ad kidney sold for 30 lakh gets only 50 thousand

'किडनी दो 30 लाख लो', फेसबुक ऐड पर भरोसा कर शख्स ने अंगदान किया, पता है कितने रुपये मिले?

यह घटना आंध्र प्रदेश की है. मधुबाबू फेसबुक के विज्ञापन के जरिए विजयवाड़ा के बाशा नामक एक एजेंट से मिले. एजेंट ने उन्हें विजयवाड़ा की एक महिला से मिलवाया. महिला ने मधुबाबू को बताया कि उसने भी किडनी दी थी और उसे पूरे पैसे मिले हैं.

Advertisement
auto driver kidney facebook
मधुबाबू फेसबुक के विज्ञापन के जरिए विजयवाड़ा के बाशा नामक एक एजेंट से मिले. (फ़ोटो/सोशल मीडिया)
pic
मनीषा शर्मा
9 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 08:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मधुबाबू गरलापति. 31 साल के हैं. ऑटो चलाते हैं. कर्ज़ में डूबे हुए हैं. बच्चों का भविष्य बनाने के लिए एक ऐप के ज़रिए ऑनलाइन लोन लिया था. लेकिन चुका नहीं पाए. फिर एक दिन फेसबुक पर किडनी बेचने का विज्ञापन देखा. उसमें किडनी दान करने के लिए 30 लाख़ रुपये देने का वादा किया गया था. उन्होंने किडनी दे दी, लेकिन बदले में मिले सिर्फ़ 50 हज़ार रुपये. और बाद में पता चला कि वो मानव अंग तस्करी के शिकार हो गए हैं.

NDTV की रिपोर्ट के मुताब़िक यह घटना आंध्र प्रदेश की है. मधुबाबू फेसबुक के विज्ञापन के जरिए विजयवाड़ा के बाशा नामक एक एजेंट से मिले. एजेंट ने उन्हें विजयवाड़ा की एक महिला से मिलवाया. महिला ने मधुबाबू को बताया कि उसने भी किडनी दी थी और उसे पूरे पैसे मिले हैं.

रिपोर्ट के मुताब़िक मधुबाबू का विजयवाड़ा के विजया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ. वहां उनसे वादा किया गया कि एक आदमी को किडनी की जरूरत है. ऑपरेशन शुरू होने से पहले मधुबाबू को मरीज़ के परिवार से भी मिलवाया. मरीज़ के परिवार ने ही मधुबाबू की यात्रा का पैसा दिया था. और वादा किया था कि सर्जरी के बाद उन्हें पूरी राशि मिल जाएगी. लेकिन सर्जरी के बाद मधुबाबू को केवल 50,000 रुपये ही भुगतान के रूप में मिले.

NDTV से बात करते हुए मधुबाबू ने कहा,

Image embed

मामले की जांच से पता चला है कि मधुबाबू और किडनी प्राप्तकर्ता के परिवार के बीच फर्जी संबंध दिखाने के लिए नकली दस्तावेज तैयार किए गए थे. साथ ही यह भी पता चला कि ऑपरेशन में मधुबाबू की बाईं किडनी के बजाय दाईं किडनी ली गई है.

आरोपों के जवाब में, विजया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि सर्जरी के लिए कानूनी दस्तावेज तैयार किए गए हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों के ख़िलाफ़ आरोप निराधार हैं.

वीडियो: आंध्र प्रदेश: बच्ची की फीस जमा करने के लिए मां सरकार से किडनी बेचने की मंजूरी मांग रही!

Advertisement

Advertisement

()