नए नोट आने के बाद सबसे ज्यादा खुश कौन है? मैं. नहीं. नरेंद्र मोदी? नहीं. सबसेखुश वो आदमी है, जिसने स्वच्छ भारत अभियान का लोगो डिजाइन किया था. याद है न वोलोगो. जिसमें चश्मा बना रहता है, गांधी जी के चश्मे जैसा. और एक कदम स्वच्छता की ओरलिखा रहता है. नाम है उनका अनंत कासबरदार. रहने वाले हैं कोल्हापुर के. वो कहतेहैं. मैं आज बहुत प्राउड फील कर रहा हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी छोटी सीरचना को नई करेंसी में जगह मिलेगी. ये मेरे लिए सरप्राइज है. 2014 में जब मोदीसरकार ने स्वच्छ भारत अभियान लॉन्च किया था, तो इस स्कीम को प्रमोट करने को एककंपटीशन रखा था. कंपटीशन था लोगो डिजाइन करने का. इस कंपटीशन में अनंत जीते थे.उनका लोगो अभियान की पहचान बना. मजे की बात ये लोगो उनने बस 15 मिनट में बना दियाथा. उनके दिमाग में था कि इसे गांधी जी के आस-पास रखना है. कल बैंक ने उनके परिवारको सम्मानित भी किया. 2000 का नोट मोमेंटो में भी दिया. इससे अनंत एक अलग लेवल परही खुश है. उन्हें खुशी है कि बतौर कलाकार उनको ऐसा फेम मिला.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:हाथ में नए नोट की गड्डी देखते ही उसे BJP नेता की बेटी बता देने की जल्दबाजीक्यों?कार्टून नहीं है ये, नोट पर गांधी जी की तस्वीर यहां से आई थीनरेंद्र मोदी से पहले इस प्रधानमंत्री ने लिया था ऐसा बोल्ड डिसीजनमोदी के 3 लाख फॉलोअर कम होने की असली वजह नोट बैन नहीं, कुछ और है'ब्लैक मनी को व्हाइट कैसे करें' सर्च करने में गुजरात नंबर वन हैं मितरों