The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Amritpal Singh’s video from police station goes viral, seen threatening police officers

खालिस्तानी अमृतपाल सिंह का नया VIDEO, पुलिस स्टेशन में खड़ा होकर क्या कहा?

अमृतपाल सिंह वीडियो में खुलेआम धमकी दे रहा है!

Advertisement
Amritpal Singh’s video from police station goes viral
पुलिस थाने में अमृतपाल (दाएं) (फोटो- ANI/ट्विटर)
pic
प्रशांत सिंह
24 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2023, 03:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अमृतपाल सिंह पुलिस थाने में बैठा नजर आ रहा है. उसके पीछे उसके समर्थक हथियार लेकर खड़े हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल सिंह SSP को धमकी दे रहा है. पुलिस से बातचीत के दौरान अमृतपाल कहता है,

Image embed
Image embed

ये कहते हुए अमृतपाल पुलिस से अपनी गिरफ्तारी की बात भी कहता है. अमृतपाल ने आगे कहा,

Image embed

थाना घेर लिया था

अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने गुरुवार, 23 फरवरी को पंजाब में कथित तौर पर हिंसा की. पूरा मामला अमृतसर के अजनाला थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि अमृतपाल सिंह के कई समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों के साथ पुलिस के बैरिकेड्स पर हमला किया. जिसके बाद पंजाब पुलिस ने एक बड़ा ऐलान किया है. पंजाब पुलिस शुक्रवार, 24 फरवरी को अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान को रिहा कर चुकी है.

Image embed

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक लवप्रीत तूफान की रिहाई का आश्वासन देने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अजनाला थाना परिसर से खदेड़ दिया. इसी बीच प्रदर्शनकारियों की तरफ से कहा गया कि अगर तूफान सिंह को शुक्रवार के दिन रिहा नहीं किया गया तो वो आगे आंदोलन करने की योजना बनाएंगे.

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने कहा कि तूफान सिंह के जेल से बाहर आते ही वो अपना प्रदर्शन समाप्त कर देंगे. रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों की तरफ से ये भी बताया गया कि अजनाला पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन और हिंसा में उनके 21 समर्थक घायल हुए है. यही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने पंजाब पुलिस पर मामले में हिंसा भड़काने के आरोप भी लगाए.

क्या है पूरा मामला?

अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान और बलदेव सिंह को पुलिस ने सुधीर सूरी हत्या मामले में गिरफ्तार किया था. सुधीर सूरी शिवसेना नेता था. लवप्रीत और बलदेव की गिरफ्तारी को लेकर अजनाला पुलिस थाने के बाहर अमृतपाल सिंह के समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. भीड़ में अमृतपाल सिंह भी शामिल था. सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार करने की मांग की. लेकिन पंजाब पुलिस ने अरेस्ट नहीं किया.

अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की मांग इसलिए हो रही थी, क्योंकि जिस केस में बलदेव और तूफान नामजद हैं, उसी केस में अमृतपाल को भी नामजद किया गया है. इसमें कुल 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है. इस मामले में धारा 365 (किडनैपिंग), 379-B(छिनैती), 323 (चोट पहुंचाना ), समेत कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: खालिस्तान के लिए मोदी-शाह को इंदिरा की याद दिलाने वाले अमृतपाल सिंह का पूरा चिट्ठा!

Advertisement

Advertisement

()