The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Amritpal Singh went Georgia cosmetic surgery Bhindranwale Khalistan

'अमृतपाल ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी', क्या राज खुले जो भौचक्की रह गईं भारतीय एजेंसियां!

सर्जरी कराने अमृतपाल जॉर्जिया गया था.

Advertisement
pic
7 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023, 11:00 AM IST)
Amritpal Singh went Georgia cosmetic surgery Bhindranwale Khalistan
जरनैल सिंह भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए अमृतपाल सिंह ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी. (फोटो- फेसबुक/ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया और फरार चल रहे अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब पुलिस 18 मार्च से पकड़ने की कोशिश कर रही है. पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है. अमृतपाल सिंह कभी हरियाणा में देखा जाता है, तो कभी दिल्ली या पंजाब में उसके होने की खबर आती है. अब अमृतपाल से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है. इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े महेंदर सिंह मनराल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपाल ने भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी (Amritpal Singh Cosmetic Surgery) करवाई थी.

जॉर्जिया गया था

रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपाल सिंह पिछले साल अगस्त महीने में भारत वापस आया था. भारत आने से पहले वो जॉर्जिया गया था. जॉर्जिया में अमृतपाल ने खालिस्तानी समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमृतपाल सिंह के सहयोगियों ने इस बात की पुष्टि की है.

रिपोर्ट के अनुसार, अमृतपाल सिंह के सहयोगियों से पुलिस ने पूछताछ की. असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में अमृतपाल के सहयोगियों से पूछताछ के दौरान कॉस्मेटिक सर्जरी वाली बात सामने आई है. जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया,

“गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुफिया अधिकारियों को बताया कि अमृतपाल सिंह भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए सर्जरी कराने जॉर्जिया गया था.”

रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपाल ने कथित तौर पर जॉर्जिया में लगभग दो महीने बिताए थे.

मालूम हो कि अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद से पुलिस उसके 8 सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है. हरजीत सिंह और दलजीत सिंह कलसी सहित अमृतपाल के 8 सहयोगियों को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था. जिसके बाद खुफिया अधिकारी वहां पूछताछ के लिए पहुंचे थे.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि अमृतपाल सिंह दीप सिद्धू की मौत के बाद अचानक से कैसे भारत आया और ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बन गया. पूछताछ में अधिकारियों को पता चला कि अमृतपाल दुबई में जसवंत सिंह रोडे और आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा के साथ संपर्क में था. जसवंत सिंह रोडे खालिस्तानी ऑपरेटिव लखबीर सिंह रोडे का भाई है. लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में होने की खबर है. ऐसी भी जानकारी मिली है कि इन लोगों को पाकिस्तान से फंडिंग मिलती थी.  

वीडियो: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर ने इंटरव्यू में कई खुलासे किए,भारत छोड़ने पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()