अमृतपाल सिंह का भाई गिरफ्तार, खतरनाक ड्रग्स के साथ पकड़े जाने का आरोप!
Amritpal Singh के भाई Harpreet Singh को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा है कि उसके पास से चार ग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (ICE) बरामद हुआ है.

पंजाब की श्री खडूर साहिब सीट से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के भाई हरप्रीत सिंह (Harpreet Singh) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जालंधर में देहात पुलिस ने हरप्रीत सिंह को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. रिपोर्टस के मुताबिक, हरप्रीत सिंह के पास से पुलिस ने चार ग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (ICE) बरामद किया है.
इंडिया टुडे से जुड़ीं कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक, जालंधर देहात पुलिस के SSP अंकुर गुप्ता ने हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया,
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह को सोशल मीडिया स्टार किसने बनाया, कौन लोग थे उसके मददगार?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरप्रीत सिंह के साथ 2 और नौजवानों को गिरफ्तार किया गया है. इस पूरे मामले पर अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने इसे अमृतपाल को बदनाम करने की साजिश बताया है. तरसेम सिंह ने कहा,
तरसेम सिंह ने आगे कहा,
बताते चलें कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से इस बार की लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. अमृतपाल सिंह ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 197120 वोटों से फतह हासिल की.
वीडियो: एक साल के लिए और बढ़ी अमृतपाल सिंह की NSA हिरासत

.webp?width=60)

