जब अमिताभ बच्चन को एक लंगूर ने तमाचा जड़ दिया
शूटिंग में तो बहुत थप्पड़ पड़ते हैं लेकिन ये तमाचा असल में लगा था.
Advertisement

करीब 40 साल पहले एक लंगूर ने अमिताभ को थप्पड़ मार दिया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्या आप यकीन करेंगे कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को एक लंगूर ने थप्पड़ मार दिया था?
जी हां, यह सच है. इसका खुलासा भी खुद अमिताभ बच्चन ने ही किया है. ट्विटर पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए यह बताया. यह वाकया आज का न होकर करीब 40 साल पुराना है. अमिताभ ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो एक लंगूर को अपने हाथ से कुछ खिला रहे हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि,
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने अमिताभ की तारीफ में एक महा मिस्टेक कर दी अमिताभ की उस फिल्म के 6 किस्से, जिसकी स्क्रीनिंग में डायरेक्टर खुद ही उठकर चला गया अमिताभ बच्चन ने ऐसा ट्वीट किया है कि फॉलोवर्स की बाढ़ आ जाएगी! किस फिल्म में अमिताभ का ये लुक है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं था वीडियो-अमिताभ का ये लुक जिस फिल्म में है, जानिए उसकी पूरी कहानी
ऋषिकेश में गंगा की सौगंध की शूटिंग के दौरान लक्ष्मण झूले पर लंगूरों को खिलाता हुआ. जब तक दूसरे ने उसे इग्नोर करने के लिए आकर मेरे मुंह पर तमाचा नहीं मार दिया. हाहाहा
गंगा की सौगंध फिल्म 1978 में आई थी. सुलतान अहमद ने ये फिल्म डायरेक्ट की थी. इस फिल्म में अमिताभ के साथ रेखा, अमजद खान और प्राण भी थे. इसमें अमिताभ के किरदार का नाम ज़ीवा और रेखा के किरदार का नाम धनिया था. शोले के गब्बर यानि अमज़द खान यहां ठाकुर जसवंत सिंह के रोल में थे. अमिताभ बच्चन ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं. वो खुद ट्वीट भी करते हैं साथ ही अपने फैंस के ट्वीट्स का जवाब भी देते हैं. उनके एक फैन ने भी उनका लंगूरों के साथ एक फोटो शेयर किया.T 2835 - feeding a 'langur' in Hrishikesh, Laxman Jhoola during the shoot for 'Ganga ki Saughandh' .. until another one came and whacked me on the face for ignoring him .. hahahahaha pic.twitter.com/6Jq4Qolpuv
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 12, 2018
One more - but this time after Jeeva became a Dacait pic.twitter.com/6ppwr50NVz — Moses Sapir (@MosesSapir) June 12, 2018