जंगल में पेड़ से बंधी मिली थी विदेशी महिला, पुलिस अब उसके पूर्व पति को खोज रही
जंगल में पेड़ से बंधी इस 50 साल की महिला के पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी और तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड मिला था. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला के पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगल में हाल ही में एक 50 साल की महिला एक पेड़ से बंधी मिली थी. जंजीर से बंधी ये महिला बहुत ज्यादा कमजोर पाई गई. वो कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं थी. महिला के पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी मिली थी. साथ ही, उसका आधार कार्ड भी मिला था, जिस पर तमिलनाडु का पता लिखा था. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अब महिला के पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.
महाराष्ट्र पुलिस ने महिला के बैग में मिले एक नोट के आधार पर FIR दर्ज की है, जिस पर उसके पूर्व पति का जिक्र है. सिंधुदुर्ग के पुलिस अधीक्षक (SP) सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की गई है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सिंधुदुर्ग के SP सौरभ अग्रवाल ने कहा,
यहां पढ़ें- महाराष्ट्र के जंगल में पेड़ से बंधी मिली विदेशी महिला, पुलिस ने सामान टटोला तो दंग रह गई
सोमवार, 29 जुलाई को पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी थी. पुलिस ने बताया था कि शनिवार, 27 जुलाई की शाम को सोनुरली गांव में एक चरवाहे ने जंगल में किसी की चीख सुनी थी. फिर उसने एक महिला को जंजीरों में जकड़ा हुआ पाया था. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला के पैर में बंधी जंजीर तोड़कर उन्हें बचाया.
महिला की पहचान ललिता काई के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि वो सिजोफ्रेनिया से जूझ रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वो फिलहाल गोवा के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं. पुलिस उनके पूर्व पति की तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर तमिलनाडु का रहने वाला है, और उसका पता लगाने के लिए एक टीम रवाना कर दी गई है.
वीडियो: UP में रेप केस पीड़िता के पति से पूछे ऐसे घिनौने सवाल, ऑडियो वायरल!

.webp?width=60)

