महाराष्ट्र के जंगल में पेड़ से बंधी मिली विदेशी महिला, पुलिस ने सामान टटोला तो दंग रह गई
महिला के पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी मिली है. साथ ही, उसका आधार कार्ड भी मिला है, जिस पर तमिलनाडु का पता लिखा है.

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगल में एक 50 साल की महिला को पेड़ से बंधा हुआ पाया गया. महिला लोहे की चेन से बंधी हुई थी. उसके पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी मिली. साथ ही, उसका आधार कार्ड भी मिला, जिस पर तमिलनाडु का पता लिखा है. अब तक महिला की राष्ट्रीयता का पता नहीं चल पाया है. मतलब ये नहीं पता कि महिला किस देश की है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक महिला पिछले 10 सालों से भारत में रही है.
एक चरवाहे ने जंगल में सुनी थी महिला की चीखन्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार, 29 जुलाई को इस मामले की जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि शनिवार, 27 जुलाई की शाम को सोनुरली गांव में एक चरवाहे ने जंगल में किसी की चीख सुनी. फिर उसने एक महिला को जंजीरों में जकड़ा हुआ देखा. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
ये भी पढ़ें- जंगल में गई महिला हुई लापता, 3 दिन बाद 16 फीट लंबे अजगर के पेट में मिला शव
अधिकारी ने बताया,
महिला की राष्ट्रीयता का पता लगा रही पुलिसअधिकारी ने कहा,
शक है कि महिला का पति उसे जंगल में बांधकर भाग गयाअधिकारी ने बताया कि पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है. उन्होंने बताया,
अधिकारी के मुताबिक जांच के तहत पुलिस की टीमें महिला के रिश्तेदारों और जानने वालों का पता लगाने के लिए तमिलनाडु, गोवा और दूसरी जगहों पर रवाना हो गई हैं.
वीडियो: जमीन को लेकर विवाद, दो महिलाओं पर पूरा ट्रक मुरम पलट दिया, पुलिस का क्या एक्शन?

.webp?width=60)

