गुस्सा आया कंडोम में केला भरा, गांठ बांधी, निगल गया, फिर टट्टी-पेशाब सब बंद हो गया
चीखता हुआ अस्पताल पहुंचा, लेकिन सच्चाई तब भी नहीं बताई

अमेरिका में एक व्यक्ति ने अजीबो-गरीब हरकत की. उसे इतनी तेज गुस्सा आया कि उसने कंडोम निगल लिया. वो भी केले से भरा हुआ. कुछ समय बाद जब उसका गुस्सा शांत हुआ तो लेने के देने पड़ गए. पेट में जोर से दर्द शुरू हो गया और फिर भागा-भागा अस्पताल पहुंचा. अस्पताल पहुंचकर उसने डॉक्टर्स को क्या शिकायत है ये बता दिया. लेकिन ये नहीं बताया कि ये शिकायत उसे क्यों है? बीते हफ्ते ये रिपोर्ट अमेरिका की 'क्यूरियस' पत्रिका ने छापी है.
पत्रिका के मुताबिक इस व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर्स को बताया कि करीब आठ घंटे पहले उसके पेट में दर्द शुरू हुआ. डॉक्टर्स के मुताबिक जब वो अस्पताल पहुंचा तो उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी. साथ ही लगातार उल्टियां आ रही थीं. वो इस कदर परेशान था कि कुछ खा नहीं पा रहा था. उसने ये भी बताया कि उसे टट्टी और पेशाब लग रही है, लेकिन कर नहीं पा रहा है. इसके बाद डॉक्टर्स ने उसे तुरंत इमरजेंसी विभाग में भेज दिया.
सीटी स्कैन में खुला राजपत्रिका ने आगे लिखा है कि इसके बाद डॉक्टर्स ने 34 साल के पीड़ित का सीटी स्कैन किया. इस दौरान उस व्यक्ति के पेट में कंडोम दिखा. इस कंडोम के अंदर केला भरा हुआ था. ये केला भरा कंडोम पेट के निचले हिस्से में छोटी आंत में जाकर चिपक गया था. डॉक्टर्स के मुताबिक सिटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित व्यक्ति ने सब कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसे करीब 24 घंटे पहले गुस्सा आया था. और उसी दौरान उसने कंडोम में केला भरा और उसे निगल लिया. डॉक्टर्स के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति का अवसाद में चले जाने का एक लंबा इतिहास था. लेकिन, गुस्से और अवसाद में इस तरह की घटना पहली बार ही की.
इसके बाद डॉक्टर्स ने उसका ऑपरेशन किया और केले से भरे कंडोम को उसकी छोटी आंत से बाहर निकाला. ऑपरेशन के तीन दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई. डॉक्टर्स के मुताबिक अब वो व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है.
वीडियो: अमेरिका के राष्ट्रपति के घर छापा पड़ा, 13 घंटे तलाशी में क्या मिला?

