The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Aligarh Student tussle escalates over request to host Swara Bhaskar's wedding party in AMU

AMU में किसने स्वरा भास्कर को 'शादी की पार्टी' का न्योता दिया? छात्रों में टकराव

स्वरा भास्कर ने हाल ही में मोहम्मद फहाद से शादी की थी.

Advertisement
pic
20 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2023, 09:24 AM IST)
Aligarh Student tussle
यूनिवर्सिटी कैंपस और स्वरा-फहाद की शादी की तस्वीर (फोटो-ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में मोहम्मद फहाद के साथ अपनी शादी की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसके बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले. इसी बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)  के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैज़ुल हसन ने स्वरा भास्कर और मोहम्मद फहाद को AMU आने का न्योता दिया. खबर है कि दोनों को AMU में पार्टी देने के लिए बुलाया जा रहा था. लेकिन इसे लेकर यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच विवाद गहराता दिख रहा है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद फहाद AMU के पूर्व छात्र रह चुके हैं. इसी को देखते हुए कुछ छात्र स्वरा और फहाद को AMU बुलाना चाह रहे थे. लेकिन छात्रों के एक समूह ने इसका विरोध शुरू कर दिया. AMU छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि वो स्वरा भास्कर को यूनिवर्सिटी में नहीं आने देंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक नदीम ने बताया,

“यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से उन्हें बुलाए जाने के लिए कोई आधिकारिक नोटिस नहीं जारी किया गया है. ये सब राजनीति करने के लिए किया जा रहा है.”

नदीम ने आरोप लगाया कि स्वरा भास्कर ने CAA/NRC प्रोटेस्ट के दौरान गलत बयानबाजी की थी. उनके मुताबिक प्रोटेस्ट के दौरान स्वरा ने देश के मुसलमानों को उकसाने का काम किया था. नदीम ने कहा,

“CAA/NRC बिल हिंदुस्तान के मुसलमानों के लिए था ही नहीं. ये बिल उन मुसलमानों के लिए था जो भारत में बाहर से आकर रह रहे थे. भारत में पहले से रहने वालों के लिए पहले स्थिति ठीक की जाएगी, न कि बाहर से आने वालों की. स्वरा भास्कर जैसे लोग 'भारतीयों के खिलाफ' रहे हैं. टुकड़े-टुकड़े गैंग वालों को हम  AMU में घुसने नहीं देंगे.”

वहीं यूनिवर्सिटी की ओर से स्वरा भास्कर और मोहम्मद फहाद को भेजे गए न्योते पर नदीम ने कहा कि यूनिवर्सिटी क्यों किसी को न्योता भेजेगी. AMU छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष का कहना है कि ये शादी स्वरा और फहाद का निजी मामला है. बकौल नदीम पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे फैज़ुल हसन ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए ये न्योता दिया था.

वीडियो: ज़नाना रिपब्लिक: स्वरा भास्कर की शादी पर घटिया ट्वीट्स करने वालों के लिए एंकर ने क्या बोल दिया?

Advertisement

Advertisement

()