The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Alia Bhatt and Varun Dhawan in new movie Badrinath Ki Dulhania

आइए आपको मिलवाते हैं बद्रीनाथ की दुल्हन से

मुंह दिखाई के लिए क्लिक करें.

Advertisement
pic
3 मई 2016 (अपडेटेड: 3 मई 2016, 01:37 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक थे दिल्ली के हम्प्टी शर्मा उर्फ वरुण धवन. एक थी उनकी दुल्हनिया, अंबाला की काव्या प्रताप सिंह उर्फ आलिया भट्ट. डिजाइनर लंहगा खरीदने से शुरु हुई प्रेम कहानी जो पुरानी क्लासिक डीडीएलजे की याद दिलाती थी. पुरानी कहानी की तरह ही दोनों की प्रेम कहानी में बाधा थे 'पिताजी' उर्फ आशुतोष राणा. लड़का लड़ा-भिड़ा अौर शादी के घर में जुटा रहा. आखिर, पिताजी माने अौर पिक्चर चल निकली.

अब निर्माता करण जौहर हम्प्टी शर्मा की प्रेम कहानी का अगला पार्ट ला रहे हैं. यहां कहानी देसज होनेवाली है. फिल्म का नाम है 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'. निर्देशक वही पुराने शशांक खेतान. आज फिल्म का फर्स्ट लुक आया है. कस्बे के मेले-ठेले में बुलट चलाते वरुण धवन हैं अौर सजी संवरी आलिया. जिन तड़पते दिलों ने 'उड़ता पंजाब' के ट्रेलर में आलिया को देख झटका खाया है, उनके दिलों पर मरहम लगाता है फर्स्ट लुक. वरुण अपनी फटफटी से बाज़ार में थोड़ा धूल-धक्कड़ उड़ाते हैं अौर फिर लपककर दुल्हनिया आलिया को बाइक में आगे बिठा लेते हैं.

फिल्म की रिलीज़ लेकिन अगले साल है, 10 मार्च 2017. बॉलीवुड की फीलगुड प्रेम-कहानियों के प्रेमी इंतज़ार में आंखें बिछा लें.

https://www.youtube.com/watch?v=N8IS-fsVKpU&feature=share

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()