महान फिल्म समीक्षक, महान फिल्मकार, महान कलाकार. सुपर स्टार केआरके एकेए कमालराशिद खान ने ट्विटर पर अजय देवगन की फिल्म शिवाय रिलीज से पहले लीक कर दी है. डेलीभास्कर की खबरानुसार केआरके ने शिवाय के शुरुआती सीन ट्विटर पर डाल दिए और फिरडिलीट भी कर दिए. लेकिन बॉलीवुड वाले उनको छोड़ेंगे नहीं, शिवाय टीम वाले उन परकानूनी कार्यवाई करने की तैयारी में हैं. फिल्म मिडिल ईस्ट में पहले ही रिलीज हो गईहै. केआरके ने वहीं से बदमाशी कर ली होगी. दुबई के उस सिनेमाहॉल का भी पता लगा लियागया है. तमाम मसाला एक्टर कर केआरके पर कानूनी गोला दागने की भरपूर तैयारी है.ट्विटर पर फिल्म देखते हुए केआरके स्पोइलर डाले जा रहे थे. केआरके ने ट्विटर पर येऐलान भी कर दिया कि अगर शिवाय बॉक्स ऑफिस पर चल गई तो अजय देवगन के दफ्तर मेंज़िन्दगी भर ऑफिस बॉय के तौर पर काम करेंगे. साथ में अजय के फैंस से केआरके ने ये भीकहा कि अगर फिल्म मंडे तक टिक गई तो वो ज़िन्दगी में दोबारा मूवी रिव्यू नहींकरेंगे. वैसे याद कीजिए ऐसा ही कुछ इसी आदमी ने पीएम मोदी के पीएम बनने पर करने कोतो नहीं कहा था? कुल जमा चीजें बढ़िया होने वाली हैं या तो KRK को अंतत: बॉलीवुड मेंकाम मिलने वाला है ;) या उनके महान रिव्यू से हम वंचित रह जाने वाले हैं या शिवायपिट जानी है. इसके पहले भी 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' को ट्विटर पर बहुतआमने-सामने किया गया. अजय देवगन ने एक ऑडियो भी लीक किया था जिसमें केआरके पैसेमांगते सुनाई पड़े थे.