भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की दरों में बदलाव का ऐलान किया है. कंपनी नेप्रीपेड प्लान्स पर टैरिफ दरों में 20 से 25 फीसदी का इजाफा कर दिया है. एयरटेल कीओर से घोषित की गई नई टैरिफ दरें 26 नवंबर से लागू होंगी. एयरटेल ने दरें क्योंबढ़ाईं? भारती एयरटेल ने प्रीपेड प्लान्स की दरें बढ़ाने के पीछे की वजह भी बताई है.बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का कहना है कि एक अच्छे और स्वस्थबिजनेस मॉडल के लिए दरें बढ़ाना जरूरी हो गया था. एयरटेल द्वारा जारी किए गए एक बयानमें कहा गया है, "भारती एयरटेल ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि प्रति यूजर औसतराजस्व (एआरपीयू) 200 रुपये और अंततः 300 रुपये होना चाहिए, ताकि कंपनी को उचितरिटर्न मिल सके, वित्तीय रूप से यह एक स्वस्थ बिजनेस मॉडल की जरूरत है." कंपनी नेआगे कहा है कि उसके इस फैसले से एयरटेल टेलिकॉम के बुनियादी ढांचे में पर्याप्तनिवेश हो सकेगा और कंपनी को 5जी स्पेक्ट्रम को रोल आउट करने में मदद मिलेगी.प्रीपेड प्लान्स के नए रेट अब Airtel के 28 दिन वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 99रुपये से शुरू होगी. यानी इस प्लान की कीमत 25% बढ़ गई है. 28 दिनों तक 2GB डेटा औरअनलिमिटेड कॉलिंग वाले 149 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिए अब ग्राहकों को 179 रुपयेचुकाने होंगे. इस प्लान में 20% का हाइक किया गया है. 28 दिन तक हर दिन 1GB डेटा औरअनलिमिटेड कॉलिंग वाले 219 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 265 रुपये होगी.Airtel के पॉपुलर 598 रुपये प्लान की कीमत भी बढ़ाई गई है. ये प्लान 84 दिन कीवैलिडिटी के साथ आता है. इसमें डेली यूजर्स को 1.5GB डेटा दिया जाता है. इस प्लानके लिए अब यूजर को 719 रुपये खर्च करने होंगे. डेटा टॉपअप और दूसरे प्लान्स केटैरिफ में 20% का हाइक किया गया है.एयरटेल के टैरिफ के नए रेट की सूचीएयरटेल के चयरमैन ने रेट बढ़ाने के दिए थे संकेत भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनीलभारती मित्तल ने बीते अगस्त में ही अपने टैरिफ प्लान्स के रेट बढ़ाने के संकेत देदिए थे. तब उन्होंने कहा था, "दूरसंचार उद्योग के लिए टैरिफ वृद्धि ही एकमात्ररास्ता है...हमने सीमित तरीके से अपना काम किया है, अब धैर्य खत्म हो गया है. हम हरसमय (दूसरों से) अलग नहीं हो सकते."एयरटेल के ऐलान के बाद अभी तक टेलिकॉम सेक्टर की अन्य कंपनियों Reliance Jio औरVodafone ने प्राइस हाइक की घोषणा नहीं की है. लेकिन, माना जा रहा है ये कंपनियांभी जल्द अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं.