The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ahmedabad Honey Trap Case Duped 7 Crores Lost 6 Crores in Online Gaming

युवक को हनीट्रैप में फंसाया, 7 करोड़ वसूले, आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में हार गया 6 करोड़

Ahmedabad Honey Trap: आरोपियों ने हनीट्रैप के जरिए युवक से 7.25 करोड़ रुपये वसूल तो लिए, लेकिन उनमें से 1 आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में 6 करोड़ रुपये हार गया. बाकी के पैसों से पत्नी के लिए गहने खरीदे.

Advertisement
pic
pic
रवि सुमन
| अतुल तिवारी
25 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 25 सितंबर 2024, 10:06 AM IST)
Ahmedabad police
पुलिस महिला आरोपी की खोज कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अहमदाबाद में एक हनीट्रैप (Ahmedabad Honey Trap) का मामला सामने आया है. क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिए दो आरोपियों से पूछताछ की थी. इस मामले में पता चला कि दोनों आरोपियों ने हनीट्रैप के जरिए एक युवक से 7.25 करोड़ रुपये वसूले थे. आरोपी इनमें से 6 करोड़ रुपये ऑनलाइन गेमिंग (तीन पत्ती) में हार गया. बाकी के 1.25 करोड़ में से 60 लाख रुपये उसने अपने एक साथी को दिया. जो इस मामले में सह आरोपी है.

Ahmedabad में Honey Trap

इसके बाद 65 लाख रुपये से आरोपी ने घर का रेनोवेशन कराया, पत्नी के लिए गहने खरीदे, नई कार का डाउन पेमेंट भरा और बकाया लोन की भरपाई की. युवक ने अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में हनीट्रैप की शिकायत दर्ज कराई थी. क्राइम ब्रांच ने गिरीश पहेलानी, अंकित पटेल और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के MP की 'मौत' के पीछे हनी ट्रैप? पुलिस का दावा - 'पुराने दोस्त ने 5 करोड़ की सुपारी दी थी'

ऐसे किया ब्लैकमेल किया

आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर युवक और उसकी महिला मित्र को ब्लैकमेल किया. आरोपियों ने दोनों को धमकी दी कि वो उनके वॉट्सऐप चैट्स और फोटोग्राफ्स वायरल करके बदनाम कर देंगे. आरोपियों ने युवक से पहले 1.50 करोड़ रुपये लिए, फिर 5.25 करोड़ रुपये लिए. इसके बाद भी पैसे लिए. आरोपियों ने कुल 7.25 करोड़ रुपये वसूले. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गिरीश और अंकित को गिरफ्तार किया था. महिला आरोपी अब भी फरार है.

ऐप में है 6 करोड़ का हिसाब-किताब

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के ACP ने बताया है कि ऑनलाइन गेमिंग वाली बात सामने आने पर 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी गिरीश को मनीष और प्रवीण के पास से ऑनलाइन तीन पत्ती गेम का ऐप मिला था. गेमिंग में हारे 6 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब उस ऐप में मौजूद है. ऐप देने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ सट्टेबाजी का मामला दर्ज किया गया है.

हाल ही में हिमांशु मिश्रा नाम के एक युवक का भी वीडियो वायरल हुआ था. उसने दावा किया था कि ऑनलाइन गेमिंग में वो 96 लाख रुपये हार चुका है. इसके कारण वो भारी कर्जे में है. हिमांशु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उसने गेमिंग की लत को खतरनाक बताया था.

वीडियो: पाकिस्तानी एजेंट के हनी ट्रैप में फंसे DRDO साइंटिस्ट, मिसाइल-ड्रोन की खुफिया जानकारी वॉट्सऐप कर दी

Advertisement

Advertisement

()