क्या पाकिस्तान का ये ओपनर गांजा के चक्कर में टीम से बाहर हो गया?
डोप टेस्ट में फेल हुए अहमद शहज़ाद पर बैन की तलवार लटक रही है.
Advertisement

अहमद शहज़ाद पर सोशल मीडिया टूट पड़ा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तानी टीम के एक खिलाड़ी को डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है. यानी उसने किसी ऐसे पदार्थ का सेवन किया जो प्रतिबंधित है. खिलाड़ी का नाम है अहमद शहजाद. टीम के इस ओपनर पर आरोप है कि इसने एक घरेलू मैच के दौरान गांजा फूंका था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि हां एक खिलाड़ी डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है और इसकी जांच के लिए कमेटी बना दी गई है. मगर बोर्ड ने इस खिलाड़ी का नाम जाहिर नहीं किया.
मगर वहीं ये नाम बाहर आ गया कि अहमद शहजाद वो खिलाड़ी है जिसका डोप टेस्ट फैसलाबाद में हुए पाकिस्तान कप के दौरान हुआ जिसमें वो फेल हुए. अब पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अहमद शहजाद को एक घरेलू मैच में गांजा फूंकने के चलते पॉजिटिव पाया गया है.
अब गांजा फूंकने के लिए शहजाद को कम से कम तीन महीने के लिए बैन किया जा सकता है. वहीं आईसीसी अगर सख्त रुख अपनाए तो ये सजा दो साल के बैन के रूप में भी आ सकती है. इससे पहले 2015 में टीम के लेग स्पिनर यासिर शाह को भी डोप टेस्ट में फेल होने के चलते तीन महीने के लिए बैन किया गया था. अहमद शहजाद ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 57 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
पाकिस्तानी पत्रकार ज़ैनाब अब्बास ने जब से ये ट्वीट किया है कि शहज़ाद को गांजा पीने के चलते डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है, सोशल मीडिया पर लोग इस क्रिकेटर का खूब मजाक उठा रहे हैं.
Also Read 120, 82 और अब 101... ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से न जाने किस बात का बदला ले रहा है

वर्ल्ड कप फाइनल जिसमें वेस्टइंडीज ने उस टीम को हराया जो मैदान पर मर्डर करने उतरती थी
एक ही दिन में साउथ अफ्रीका ने दो मैच खेले, दोनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनवाकर हारी 107 गेंद खाली गईं, फिर भी इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 481 रन मार दिए जब इंग्लैंड 500 रन मारने वाला था, इस बॉलर ने एक मेडन ओवर फेंक दिया वो वर्ल्ड कप फाइनल जिसमें पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के आगे घुटने टेक दिए